आगरालीक्स:…Agra News: आगरा में बारिश में संभल कर चलें, कभी भी सड़क धंस सकती है। कमला नगर कर्मयोगी में धंसी सड़क, गहरा गड्ढा, कुछ दिन पहले भी सड़क में हो गया था गड्ढा।
आगरा में लगातार हो रही बारिश से शहर में जगह जगह सड़क धंस रही है, गहरे गड्ढे हो रहे हैं। कमला नगर कर्मयोगी फव्वारा रोड पर शुक्रवार सुबह अचानक से सड़क में गहरा गड्ढा हो गया। सड़क में गड्ढा होने पर रास्ता बंद कर दिया गया है। कुछ दिन पहले भी कर्मयोगी फव्वारा के पास सड़क में गड्ढा हो गया था, इसके चलते कई दिनों तक रास्ता बाधित रहा था।