Tuesday , 8 September 2026
Home आगरा Agra News : Video, Uttar Pradesh Sindhi Academy, Lucknow, and International Sindhi Samaj Organization (Women’s Wing) celebrated the grand festival of Teejri in Agra
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : Video, Uttar Pradesh Sindhi Academy, Lucknow, and International Sindhi Samaj Organization (Women’s Wing) celebrated the grand festival of Teejri in Agra

117

आगरालीक्स…आगरा में टीजड़ी पर्व पर सिंधी संस्कृति और समृद्ध विरासत की अनूठी झलक देखने को मिली, टीजड़ी क्वीन कॉन्टेस्ट के साथ सांस्कृतिक रंगारंग महोत्सव में डांडिया, लोकगीतों ने बांधा समां

आगरा में उत्तर प्रदेश सिंधी अकादमी, लखनऊ एवं अंतरराष्ट्रीय सिंधी समाज संगठन (महिला विंग) के तत्वावधान में सिंधी समाज का प्रमुख पारंपरिक पर्व टीजड़ी श्रद्धा और पारंपरिक उत्साह के साथ मनाया गया। सिंधी परिवारों में इस पर्व का विशेष धार्मिक एवं सांस्कृतिक महत्व माना जाता है। महिलाएं इसे मुख्य रूप से पति की लंबी आयु, प्रेम और अच्छे स्वास्थ्य के लिए मनाती हैं।

विवाहित महिलाओं के लिए एक महत्वपूर्ण पर्व माना जाता है। यह त्यौहार देवी पार्वती और भगवान शिव के पुनर्मिलन के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। महिलाएं इस दिन उपवास रखती हैं और उनकी पूजा करती हैं। होटल पीएल पैलेस में आयोजित समारोह के अंतर्गत यह संकल्प भी दोहराया गया कि सिंधी भाषा, संस्कृति एवं सभ्यता अक्षुण्ण रहेगी।

उत्तर प्रदेश सिंधी अकादमी, लखनऊ एवं अंतरराष्ट्रीय सिंधी समाज संगठन (महिला विंग) आगरा के संयुक्त तत्वावधान में सिंधी भाषा, संस्कृति एवं सभ्यता को अक्षुण्ण बनाए रखने हेतु टीजड़ी महापर्व का होटल पीएल पैलेस में किया गया।

उत्तर प्रदेश सिंधी अकादमी लखनऊ के निवर्तमान सदस्य हेमंत भोजवानी की उपस्थिति में भगवान झूलेलाल जी की मूर्ति पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। श्री भोजवानी ने बताया कि उत्तर प्रदेश सिंधी अकादमी पूरे प्रदेश में विभिन्न प्रकार के सिंधी सांस्कृतिक आयोजन करके सिंधी भाषा को अक्षुण्ण बनाने का कार्य कर रही है।

कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का भी यही मानना है कि यह भाषा लुप्त नहीं होनी चाहिए और किसी समय में हमारे देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी ने भी कहा था कि हिंदी हमारी मां है और सिंधी उसकी बहन है इसलिए सिंधी मेरी मौसी है। उन्होंने चिंता जाहिर की कि आजकल परिवारों में सिंधी भाषा नहीं बोली जा रही है और इस प्रकार से हम अपनी पहचान खो देंगे इसलिए भाषा को प्रोत्साहन देना हम सभी की जिम्मेदारी है।

इस अवसर पर कई सिंधी सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए और टीजड़ी क्वीन कॉन्टेस्ट का भी आयोजन किया गया जिसमें रैंप वॉक, एक्टिविटी तथा सिंधी संस्कृति पर प्रश्न भी पूछे गए। निर्णायक मंडल में आगरा की जानी-मानी कत्थक कोरियोग्राफर रोशनी गिडवानी एवं स्वाति मेकओवर के विभिन्न स्टूडियो संचालित कर रहीं स्वाति भाटिया रहीं।

कॉन्टेस्ट में प्रथम स्थान पर वर्षा अजवानी, द्वितीय स्थान पर दीपिका छंगलानी तथा प्रिशा विनोदानी तृतीय स्थान पर रहीं। तीनों को निर्णायक मंडल द्वारा क्राउन पहनाकर तथा सैश लगाकर अवार्ड दिया गया। नेल आर्टिस्ट कशिश बूलचंदानी ने नेल आर्ट का प्रदर्शन किया तथा सभी महिलाओं को नेल टैटू तथा मेहंदी भी लगायी।

कार्यक्रम में सिंधी लाडा, छेज (डांडिया) नृत्य पर बड़ी संख्या में महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। पदमा कलवानी एवं महक बूलचंदानी ने सिंधी लोकगीतों पर सभी को नाचने पर मजबूर कर दिया।

संस्था की अध्यक्ष अंजू दियालानी ने संस्था द्वारा किए गए कार्यों पर प्रकाश डाला तथा बताया कि अंतरराष्ट्रीय सिंधी समाज संगठन महिला विंग सामाजिक सेवा के क्षेत्र में भी निरंतर सक्रिय है। संस्था द्वारा जरूरतमंद एवं आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बच्चियों की शिक्षा और स्वास्थ्य से संबंधित आवश्यकताओं में सहयोग किया जाता है।

संस्था जरूरतमंद बच्चियों की विद्यालय की फीस, गणवेश, शैक्षणिक सामग्री तथा उपचार का खर्च वहन करने में सहायता करती है। उच्च शिक्षा प्राप्त करने वाली छात्राओं की महाविद्यालय की फीस में भी संस्था द्वारा यथासंभव सहयोग प्रदान किया जाता है।

संस्था की सदस्य दिया सेवकानी, प्रीति नागदेव, पूजा सेवकानी, सुशीला हेमनानी, रेणुका गोकानी,आशी आसनानी, कशिश बूलचंदानी, महिमा बजाज, सुनीता छाबड़िया, काजल धर्मानी, वर्षा तुलसानी, मधु माखीजा, मेजर बरखा गुरबक्शानी, महक बूलचन्दानी, मान्य नागरानी, भाविका हरलानी आदि का सहयोग सराहनीय रहा। संचालन मोना विनोदानी, अनीता मुलानी एवं डॉ मनिंदर कौर ने किया।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Health News: First Patient After Kidney Transplant Discharge from SN Medical College Agra

आगरालीक्स आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में पहले सफल गुर्दा प्रत्यारोपण के...

बिगलीक्स

Agra News Live: Agra Police take action against Cafe in Basement

आगरालीक्स आगरा में पुलिस ने बेमसेंट में चल रहे कैफे को कराया...

आगरा

Obituaries of Agra on 8th September 2026

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

बिगलीक्स

Agra Weather Update: Today weather Forecast for Agra

आगरालीक्स आगरा में आज कैसा रहेगा मौसम, जानें।आगरा में मंगलवार सुबह से...

error: Content is protected !!