Tuesday , 28 July 2026
Home बिगलीक्स Agra News Live: Sorry gives freedom to do wrong things Says Jaya Kishori
बिगलीक्स

Agra News Live: Sorry gives freedom to do wrong things Says Jaya Kishori

8

आगरालीक्स…Agra News: वीडियो. आगरा में जया किशोरी ने कहा आजकल की सॉरी ने बहुत काम खराब कर दिया है। गलत करने की आजादी दे दी है। मनुष्य इतना गिर गया है कि दुख में जिस ईश्वर के सामने प्रार्थना करता है, जब सब ठीक होता है तो मजाक के लिए प्रसंग कम पड़ गए कि अब भगवान को भी इसमें खींचा जा रहा है।


आगरा के राजदेवम में श्रीश्याम परिवार सेवा ट्रस्ट द्वारा फतेहाबाद रोड स्थित संसार की दृष्टि बहुत मैली है। इसलिए इस दृष्टि से भगवान को नहीं देखा जा सकता। भगवान की लीलाओं को सांसारिक नहीं भगवत दृष्टि से देखिए। व्यासपीठ पर बैठी कथावाचक पूज्यश्री जया किशोरी ने महाराज का वर्णन करते हुए कहा कि मनुष्य इतना गिर गया है कि दुख में जिस ईश्वर के सामने प्रार्थना करता है, जब सब ठीक होता है तो मजाक के नाम पर भगवान की छज्जियां उड़ाता है। मजाक के लिए प्रसंग कम पड़ गए कि अब भगवान को भी इसमें खींचा जा रहा है।
अप्रत्यक्ष रूप से वर्तमान परिस्थिति का समाधान बताते हुए कहा कई बदलाव बिना हिंसा के ही आ जाते हैं। जब तक आप अपने भगवान को सम्मान नहीं देंगे तो कोई और भी नहीं करेगा। मजाक भले ही दूसरा बनाएं मगर हंसते तो हम ही हैं। हंसना बंद कर दीजिए, मजाक बनने बंद हो जाएंगे। ऐसी सभाओं का हिस्सा बनना बंद कर दें, उसी दिन बदलाव आ जाएगा। लेकिन हम इतना भी नहीं करते। ये जिम्मेदारी हमारी है कि भगवान के बारे में हमारे ही सामने कुछ कहने से पहले कोई भी सौ बार सोचे। लेकिन पहले हमें सुधरना होगा। इसके लिए उन्होंने श्रद्धालुओं से बचन भी लिया। कंस वध की कथा में स्वरूपों द्वारा श्रहरि के दर्शन कर कृष्ण कन्हैया लाल के जयकारों से कथा पण्डाल गूंज उठा। सुदामा चरित्र के माध्यम से समझाया कि किसी का हक मत मारिए। धन कमाइये परन्तु अपनी मेहनत से।आरती के उपरान्त सबी भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से बाबू रोशनलाल गुप्ता, राजकुमार गुप्ता, राधा गुप्ता, विकास मांगलिक, जयश्री मांगलिक, अनिल गुप्ता, विनीत मांगलिक, ऋषिक मांगलिक, अर्पित गुप्ता, अंजू मांगलिक, तनु मांगलिक, रेखा गुप्ता, आकांक्षा गुप्ता, अलका गुप्ता, नीता गुप्ता, साक्षी गुप्ता, अर्चना गुप्ता, मोंटू भार्गव, पूजा भार्गव,अम्बरीष गुप्ता, दीपक गुप्ता,अरुण गुप्ता, विशाल गुप्ता आदि उपस्थित थे।

गोपी उद्धव प्रसंगसुन श्रद्धालुओं की आंखों से बही अश्रुधारा
वृन्दावन में मैया यशोदा, नन्दबाबा और गोपियों को ज्ञान देने पहुंचे उद्धव संवाद के माध्यम से समझाया कि ज्ञान से ऊपर प्रेम है। कृष्ण की विरह वेदना में बिलखते ब्रजवासियों ने कहा कि कृष्ण प्रेम में रहकर नरक भी मिले तो हम जन्मों तक रहने को तैयार हैं। परन्तु कृष्ण से दूर रहकर हम स्वर्ग नहीं चाहते। ये तो प्रेम की बात उधो, बंदगी तेरे बस की नहीं है… भजन पर हर भक्त की आंखों से अश्रुदारा बहती नजर यी।

सारी शब्द ने आजकल के युवाओं को गलत करने की आजादी दे दी
सामाजिक व पारिवारिक जीवन की सफलता के विषय में बताते हुए कहा कि जो आपसे प्रेम करता है वह क्रोध में भी आपसे प्रेम करेगा। जो क्रोध में सम्मान खो दे वह प्रेम नहीं। कहा कि मजाक वह है जिसमें बोलने और सुनने वाला दोनों हंसे। एक को अच्छा और दूसरे को बुरा लगे तो वह मजाक नहीं। आजकल की सॉरी ने बहुत काम खराब कर दिया है। गलत करने की आजादी दे दी है। जब बच्चे समझदार, काबिल, लायक और विवाह के लिए तैयार हो तभी उनका विवाह करिए। फिल्मों और सीरियल की शादियों में खुशी का माहौल 3-4 दिन की कहानी होती है। असली शादी का अर्थ दो लोगों को एक साथ 50-60 वर्ष का समय बिताना है। आजकल जल्दी शादियां हो रही हैं और टूट भी जल्दी रही हैं। इसलिए विवाह जल्दबाजी में नहीं अच्छी तरह देख परख कर करिए।

कीर्तन और भजनों पर खूब झूमें भक्तजन
आगरा। जय जय राधा रमण हरि बोल कीर्तन के साथ प्रारम्भ हुई कथा में चलो रे मन श्री वृन्दावन दाम रटेंगे राधे राधे नाम। जमुना किनारे मोरा गांव, सांवरे आई जइयों। कितनी ही बार दयानिधी ने संसार को आकर उबार लिया। भजनों का श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव के साथ आनन्द लिया और खूब नृत्य किया।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News Live: Woman goes missing after Fifth day of Marriage

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में शादी के पांच दिन बाद पत्नी गायब,...

बिगलीक्स

Agra News Live: FSDA taken sample of Food Items in Agra

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में त्योहारी सीजन को देखते हुए एफएसडीए की टीम...

बिगलीक्स

Agra News Live: SNMC, Agra Junior Doctor donate Platelets for high risk Pregancy

आगरालीक्स…Agra News: आगरा के एसएन में में हाई रिस्क प्रिग्नेंसी में सिजेरियन...

बिगलीक्स

Mathura News Live: Woman killed her three old child, Expose after One month

​मथुरालीक्स ..वीडियो.. दर्दनाक, प्रेमी से बात करने पर बेटे के शोर मचाने...

error: Content is protected !!