आगरालीक्स …Agra News: आगरा में शादी के पांच दिन बाद पत्नी गायब, पति खरीदता रह गया मिठाई।
मध्य प्रदेश के मुरैना के गांव पिपरई के रहने वाले गिर्राज सिंह की शादी 20 जुलाई को पिनाहट की रहने वाली युवती से हुई थी। पग फेरे के लिए गिर्राज सिंह पत्नी को अपने परिजनों के साथ लेकर पिनाहट ससुराल आया। पिनाहट के नयागांव तिराहे पर उन्होंने गाड़ी रोकी, पति ससुराल जाने के लिए मिठाई लेने गया।
टॉयलेट जाने की कहकर चली गई पत्नी
पति गिर्राज सिंह मिठाई लेने के लिए चला गया, गाड़ी में पत्नी और परिजन थे। पत्नी ने कहा कि वह टॉयलेट करने जा रही है, काफी देर तक जब वह नहीं लौटी तो परिजनों को चिंता हुई। परिजनों ने तलाश की लेकिन उसका पता नहीं चला, वह ज्वैलरी भी पहनी हुई थी। पूछताछ और छानबीन में पता चला कि युवती मैक्स गाड़ी में बैठकर अरनोटा पुल की तरफ गई है। थाना पिनाहट में तहरीर दी है पुलिस जांच में जुटी है।