आगरालीक्स आगरा में बड़ी कार्रवाई, सदर सहित दो थानों के इंस्पेक्टर लाइन हाजिर, छह पुलिस कर्मी निलंबित, मिनी मल्टीप्लेक्स में घंटों के हिसाब से युवक युवतियों को केबिन देने सहित अन्य मामलों में इंस्पेक्टर सदर को किया गया लाइन हाजिर।
आगरा में अगस्त के पहले सप्ताह में थाना सदर के नंद प्लाजा में एलआईयू की सूचना पर छापा मारा गया था। मौके से डेढ़ दर्जन से अधिक युवक और युवतियों को पकड़ा गया था। यहां कैफे और मिनी मल्टीप्लेक्स में केबिन बने हुए थे और घंटों के हिसाब पर केबिन दिए जा रहे थे। कार्रवाई के बाद एलआईयू ने गोपनीय रिपोर्ट दी थी। इसके आधार पर पुलिस आयुक्त दीपक कुमार ने इंस्पेक्टर सदर विजय विक्रम सिंह को लाइन हाजिर कर दिया है। इसके साथ ही इंस्पेक्टर जगनेर सुभाष चंद्र को खनन के अवैध परिवहन की शिकायत पर लाइन हाजिर किया गया है।
छह पुलिस कर्मी किए गए निलंबित
आगरा पुलिस की भ्रष्टाचार हेल्प लाइन पर कई शिकायतें मिली थीं इसके बाद छह पुलिस कर्मियों को निलंबित किया गया है।
इन्हें किया लाइन हाजिर –
1- विजय विक्रम सिंह, थाना प्रभारी सदर
2- सुभाष चंद्र, थाना प्रभारी जगनेर
इन्हें किया गया निलंबित –
1- निरीक्षक अपराध विजेंद्र सिंह, थाना जगनेर
2- कांस्टेबल अंकित कुमार, थाना जगनेर
3- हेड कांस्टेबल राशिद अली, थाना बमरौली कटारा
4- हेड कांस्टेबल धर्मेंद्र सिंह, कार्यालय एसीपी खेरागढ़
5- कास्टेबल राजीव पराशर, थाना डौकी
6- कांस्टेबल संचित, थाना किरावली