आगरालीक्स आगरा के कमला नगर में पोशाक व्यापारी से लूट के मामले में चार हिरासत में लिए। इसमें से दो कपड़ा कारोबारी।
आगरा के कमला नगर जी ब्लॉक के रहने वाले आनंद गुप्ता 25 अगस्त को श्री मनकामेश्वर मंदिर के पास स्थित पोशाक की दुकान को बंद कर अपने स्कूटी से घर जा रहे थे। उन्होंने कर्मचारी को उसके घर पर छोड़ा, जैसे ही वे घर की गली में मुड़े, बाइक सवार बदमाश आ गए। ढ़ाई लाख कैश से भरा बैग लूट कर भाग गए। एक बदमाश ने मास्क तो एक ने कैप लगा रखी थी।
लूट में दो कपड़ा कारोबारी भी शामिल
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस ने सीसीटीवी की जांच की। इसमें सामने आया कि बदमाश लूट करने के बाद हाईवे की तरफ भागे थे,लूट के लिए बदमाशों से रावतपाड़ा से व्यापारी का पीछा किया था एक जगह उनके चेहरे भी आ गए थे। पुलिस को बाइक का नंबर भी मिल गया, पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मथुरा से दो लोग पकड़े गए हैं दोनों कपड़ा व्यापारी हैं। जबकि दो लोगों को बाजार से ही हिरासत में लिया गया है। प्राथमिक जांच में कर्ज के कारण लूट करने की जानकारी सामने आई है।