आगरालीक्स आगरा में तीन दिन में चीनी के रेट प्रति कुंतल 500 रुपये तक गिरे।
त्योहार से पहले आगरा सहित देश भर में चीनी के रेट बढ़ने से मिठाई से लेकर चाय तक महंगी हो गई है। फुटकर में चीनी के रेट 65 से 70 रुपये तक पहुंच गए थे। इससे लोग भी परेशान हैं।
थोक के रेट 500 रुपये प्रति क्विंटल गिरे
थोक बाजार में चीनी के रेट में गिरावट आई है। आगरा शुगर एंड खंडसारी एसोसिएशन के अध्यक्ष गिर्राज अग्रवाल के अनुसार, चीनी का भाव 500 रुपये टूटकर 5800 से 6000 रुपये प्रति क्विंटल तक आ गया है। मगर, अभी फुटकर में रेट कम नहीं हुआ है।