आगरालीक्स …अमेरिका में पूर्व प्रेमिका डेटा एनालिस्ट की हत्या कर शव सूटकेस में बंद कर फ्लैट में अलमारी रखकर फरार चल रहा इंजीनियर आगरा से अरेस्ट।
आगरा के एकता थाना क्षेत्र के कहरई का रहने वाला अनुज शर्मा अमेरिका के गोडिशाला के मैरीलैंड में नौकरी करता था यहां वह हैदराबाद की रहने वाली डेटा एनाजिस्ट निकिता के साथ रह रहा रहा था। अर्जुन ने इसी वर्ष दो जनवरी को अमेरिका में निकिता की गुमशुदगी दर्ज कराई और तीन जनवरी को वहां से भागकर आगरा आ गया। यहां वह किराए पर फ्लैट लेकर रह रहा था।
फ्लैट में अलमारी में मिला शव
अमेरिका में पुलिस ने छानबीन की तो फ्लैट में अलमारी में सूटकेस में निकिता का शव मिला था। हैदराबाद में बेटी की हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया था। हैदराबाद पुलिस अर्जुन की तलाश कर रही थी, मंगलवार को स्थानीय पुलिस की मदद से हैदराबाद पुलिस ने फ्लैट से अर्जुन को अरेस्ट कर लिया, सीबीआइ के माध्यम से हैदराबाद पुलिस ने दिल्ली कोर्ट में पेश किया, उसे अमेरिका भेजने की तैयारी चल रही है।
निकिता से मोटी रकम ली थी उधार
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अर्जुन ने निकिता से मोटी रकम उधार ली थी, पैसे वापस करने को लेकर दोनों में विवाद हुआ था। निकिता की हत्या करने के बाद फरार होने से पहले बैंक से भी पैसे निकाले थे।