आगरालीक्स …Agra News: आगरा में भीषण हादसा, सुबह टहल रहे लोगों को गाड़ी ने चपेट में लिया, चार की मौत। ( Morning walkers on Agra-Firozabad Highway, Four died#Agra )
आगरा फिरोजाबाद हाईवे पर बड़ी संख्या में सुबह सुबह ट्रांस यमुना सहित आस पास के क्षेत्र के लोग टहलने जाते हैं। बुधवार सुबह लोग टहल रहे थे, इसी दौरान फिरोजाबाद की तरफ से आगरा लेकर आ रही आम से भरी गाड़ी अनियंत्रित हो गई। हाईवे से गाड़ी नीचे सर्विस रोड पर पहुंच गई और सर्विस रोड पर टहल रहे लोगों को चपेट में ले लिया। इसके बाद गाड़ी पलट गई।
चीख पुकार के बीच राहत कार्य में जुटे लोग
हादसा इतना भीषण था कि लोग कुछ समझ नहीं पाए। गाड़ी ने सर्विस रोड पर टहल रहे लोगों को चपेट में ले लिया। चीख पुकार के बीच स्थानीय लोग राहत कार्य में जुट गए। मगर, हादसे में सर्विस रोड पर टहल रहे तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
गाड़ी में फंसा रह गया ड्राइवर, हाईवे पर आम ही आम
गाड़ी पलटने से ड्राइवर उसमें फंसा रह गया, स्थानीय लोगों ने ड्राइवर को बाहर निकालने की कोशिश की लेकिन वह नहीं निकल सका। बड़ी मुश्किल से ड्राइवर को बाहर निकाला जा सका लेकिन हादसे में बताया जा रहा है कि ड्राइवर की भी मौत हो गई। हाईवे पर आम ही आम दिखाई देने लगे। हाईवे पर यातायात भी रुक गया है।
हादसे में इनकी हुई मौत
ट्रांस यमुना कॉलोनी के रहने वाले टहलने गए 55 वर्षीय राजेश,65 वर्षीय हरीबाबू और रामेश्वर की मौत हो गई
ड्राइवर की भी मौत