आगरालीक्स …Agra News: आगरा हैदराबाद फ्लाइट की खराब मौसम के कारण इमरजेंसी लैंडिंग, आगरा अहमदाबाद फ्लाइट में बैठे यात्री उतारने पड़े। ढ़ाई घंटे बाद फ्लाइट रवाना हुई। ( Agra News: Agra-Ahemdabad & Agra-Hyderabad Flight affected due to bad weather#Agra)
आगरा के खेरिया एयरपोर्ट से आगरा मुंबई और आगरा बेंगलूरू फ्लाइट समय से रवाना हो गई। मगर, हैदराबाद से आगरा शाम 4.05 बजे फ्लाइट आनी थी, इंडिगो की फ्लाइट में 180 यात्री थे लेकिन भोपाल के पास मौसम खराब होने के कारण हैदराबाद से आगरा आ रही फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग भोपाल एयरपोर्ट पर कराई गई। करीब एक घंटे तक यात्री फ्लाइट में ही बैठे रहे, इसके बाद फ्लाइट भोपाल से आगरा के लिए रवाना हुई और तीन घंटे की देरी से शाम सात बजे आगरा हैदराबाद फ्लाइट आगरा के खेरिया एयरपोर्ट पर पहुंची और आगरा के खेरिया एयरपोर्ट से फ्लाइट हैदराबाद के लिए शाम 7.50 बजे रवाना हुई।
आगरा अहमदाबाद फ्लाइट से उतारे गए यात्री
वहीं, आगरा के खेरिया एयरपोर्ट से आगरा अहमदाबाद फ्लाइट 3.55 बजे रवाना होनी थी लेकिन खराब मौसम के चलते फ्लाइट को उड़ान भरने की अनुमति नहीं मिली। विमान में 90 सीट हैं इसमें बैठे यात्रियों को विमान से नीचे उतारा गया और ढ़ाई घंटे की देरी के बाद रवाना किया गया। निदेशक योगेंद्र सिंह का मीडिया से कहना है कि खराब मौसम के कारण फ्लाइट प्रभावित हुई हैं।