आगरालीक्स…आगरा में शोरूम के अंदर नामचीन कंपनी का लोगो लगाकर बेची जा रही थी लॉकल इलेक्ट्रिक स्कूटी. 7 स्कूटी जब्त..
आगरा में कंपनी का लोगो लगाकर लोकल इलेक्ट्रिक स्कूटी बेची जा हरी हैं. नामचीन कंपनी के नाम के साथ आगरा में खिलवाड़ किया जा रहा था. इस संबंध में कंपनी फेरेंजा इलेक्ट्रिक व्हीकल प्राइवेट लिमिटेड के सीईओ की शिकयत पर पुलिस ने बालूगंज स्थित एक शोरूम से सात इलेक्ट्रिक व्हीकल को जब्त किया है.
कंपनी के सीईओ रितेश बंसल ने बताया कि पिछले डेढ़ माह से शिकायतें मिल रही थीं कि उनकी कंपनी की डुप्लीकेट इलेक्ट्रिक व्हीकल बड़ी संख्या में आगरा में बेचे जा रहे हैं. इस पर बुधवार को वे आगरा पहुंचे और यहां पुलिस के साथ उन्होंने बालूगंज स्थित शोरूम पर छापामार कार्रवाई की. छापे में रकाबगंज पुलिस को करीब 7 इलेक्ट्रिक व्हीकल मिले जिन पर फेरेंजा इलेक्ट्रिक व्हीकल प्राइवेट लिमिटेड की छाप लगी हुई थी. पुलिस ने शोरूम से मैनेजर के पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई और 7 वाहनों को जब्त कर थाने ले आई.