आगरालीक्स…आगरा में धूमधाम से निकाली भगवान महर्षि परशुराम की शोभायात्रा. दो दर्जन से अधिक झांकियों ने मोहा मन…
क्षेत्रीय ब्राह्मण संस्था आगरा द्वारा पिछले 25 वर्षों से निकाले जाने वाली भगवान महर्षि परशुराम जी की शोभायात्रा आज धनौली भगवान श्री राम मंदिर वर्ष राम जी की मूर्ति के आरती व पूजा करने के उपरांत शाम को निकाली गई. शोभा यात्रा में दो दर्जन से अधिक झांकियां निकाली गई जिसमें सबसे आगे भगवान श्री गणेश जी की मनमोहक झांकी थी. शिव परिवार की झांकी, शक्ति मां दुर्गा की झांकी, पंचमुखी हनुमान जी, राम दरबार, अयोध्या के श्री राम लाल, लक्ष्मी मां की झांकी के अलावा जल ही जीवन को चित्रित करती हुईं कई झांकियां समाज को निर्देश कर रहीं थीं.सैकड़ो की संख्या में विपरीतर्जन भगवान श्री परशुराम जी के जयकारे लगाते चल रहे थे. स्थान स्थान पर मीठे जल की प्याऊ लगाई गई थी. तथा लोक पुष्प वर्षा करके उसे भजनों का स्वागत कर रहे थे तथा जगह-जगह पर भगवान श्री परशुराम जी की आरती उतारी जा रही थी. शोभा यात्रा में चार बैंड नृत्य करते हुए चल रहे थे, मधुर धुन बिखेरी जा रही थी. भगवान श्री परशुराम जी का डोला बेहद मनमोहक था तथा डोले से सभी को प्रसाद का वितरण किया जा रहा था. शोभायात्रा में विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल जी, डाक्टर जी एस धर्मेश जी ने महर्षि परशुराम जी की आरती उतारी आशीर्वाद लिया.
ये लोग रहे उपस्थितयुवाओं की टोली परशुराम जी का लहराकर लोगों की मंगल की कामना कर रहे थे. शोभा यात्रा में संस्थापक कैलाश चंद समाधिया, प्रेम कुमार पाराशर, ओम प्रकाश शर्मा, जगदीश उपाध्याय, ओम प्रकाश पाराशर, बच्चू सिंह भटेले, मणिकांत शर्मा,दीप चंद्र शर्मा, हेमेंद्र शर्मा, महेश शर्मा, रविंद्र रावत, विकास भारद्वाज, संजय पाराशर, लोकेंद्र शर्मा, संदीप ,राजेश शर्मा, आदि सैंकड़ों विप्रजन ने भाग लिया.