Thursday , 28 May 2026
Home आगरा Agra News: Lord Mahavir’s 2625th Janm Kalyanak Mahotsav will be celebrated with great pomp in Agra…#agranews
आगरा

Agra News: Lord Mahavir’s 2625th Janm Kalyanak Mahotsav will be celebrated with great pomp in Agra…#agranews

151

आगरालीक्स…आगरा में धूमधाम से मनाया जाएगा भगवान महावीर का 2625वां जन्म कल्याणक महोत्सव. तीन दिन तक चलेगा आयोजन. विशाल रथयात्रा भी निकाली जाएगा

आगरा में भगवान महावीर का 2625वां जन्म कल्याणक महोत्सव धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। आगरा दिगम्बर जैन परिषद के तत्वाधान में आचार्य आजर्व सागर जी महाराज के शिष्य पूज्यनीय निर्यापक मुनि श्री विलोकसागर जी महाराज व मुनिश्री विबोधसागर जी महाराज के पावन सानिध्य में तीन दिवसीय कार्यक्रम 30 ार्च से एक अप्रैल तक हर्षोल्लास के साथ एम.डी. जैन इण्टर कॉलेज के मैदान पर मनाया जायेगा।

अध्यक्ष जगदीश प्रसाद जैन ने बताया कि इस वर्ष भगवान महावीर जन्मकल्याणक महोत्सव को लेकर समाज के लोगों में काफी उत्साह है। पहले दिन 30 मार्च सोमवार को सुबह 8 बजे से देव दर्शन, श्रीजी को श्रीफल भेंट एवं मुनि संघ को श्रीफल भेंट, 8:30 बजे अंहिसा स्तम्भ पर ध्वजारोहण, 8:45 बजे मुख्य पण्डाल पर ध्वजारोहण, पण्डाल शुद्धि एवं उ‌द्घाटन, तदोपरान्त मुनि संघ के मंगल प्रवचन, प्रातः 10:00 बजे से अखिल भारतीय पल्लीवाल जैन महासभा, आगरा द्वारा निःशुल्क चिकित्सा परामर्श शिविर एवं 10:30 बजे आगरा दिगम्बर जैन परिषद द्वारा रक्तदान शिविर लगाया जायेगा। दोपहर 2:00 बजे से महिलाओं व बच्चों के लिए विभिन्न प्रतियोगितायें मेहन्दी, रंगोली, बन्दनवार, मंगल कलश, चित्रकला, पोस्टर बनाओ, थाल सजाओ, निबन्ध, व्यंजन आदि प्रतियोगितायें आयोजित की जायेगीं। सायं 7:00 बजे से मानस्तम्भ की महाआरती व रात्रि 8:00 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम मुख्य पंडाल पर होगा।

महामंत्री मनीष कुमार जैन (ठेकेदार) ने बताया 31 मार्च को सुबह 7:30 बजे से भगवान महावीर की जन्मकल्याणक की विशाल रथयात्रा श्री 1008 महावीर स्वामी दिगम्बर जैन मन्दिर, मोती कटरा से आरम्भ होकर हनुमान चौराहा, बड़ा मंदिर मोतीकटरा चौराहे से हींगकी मंडी शू मार्केट, कोतवाली, अग्रसेन चौक, फब्बारा, किनारी बाजार, जौहरी बाजार, दरेसी नं० 1 व 2, छत्ता बाजार, कचहरी घाट, बेलनगंज, पथवारी, धुलियागंज, सिटी स्टेशन रोड, घटिया, मण्डी सईद खाँ होती हुयी अपरान्ह 3:00 बजे कुण्डलपुर नगर एम. डी. जैन इण्टर कॉलेज के मैदान पर पहुँचेगी। मुख्य पाण्डाल में पूजन, मुनि संसघ के प्रवचन व श्रीजी के कलशाभिषेक किये जायेगें। कलशाभिषेक पश्चात् श्री अग्रवाल दिगम्बर जैन महासभा, आगरा द्वारा वात्सल्य भोज का आयोजन किया गया है और बताया कि इन सभी कार्यक्रमों की तैयारियाँ पूर्ण हो गयी हैं।

कार्यक्रम के संयोजक विमल जैन (ज्योति नगर) ने बताया कि तीन दिवसीय कार्यक्रमों के अन्तर्गत तीनों दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये जायेगें और बताया कि पूरे कार्यक्रम स्थल को आकर्षक विद्युत सजावट से सजाया जा रहा है व कलकत्ता से आये कारीगरों द्वारा मुख्य पण्डाल बनाया जा रहा है, जिसमें कि सभी तीन दिवसीय कार्यक्रम आयोजित होगें व सह संयोजक दीपक जैन बोतल वाले ने बताया की कार्यक्रम स्थल पर पावापुर का जल मन्दिर व कैलाश पर्वत की झांकियां व मानतुंग आचार्य की झांकी एवं बड़ौत की झांकियों आकर्षण का केन्द्र होगी व समूचे परिसर को भगवान महावीर के गृहस्थ अवस्था के नन्दार्वत महल का स्वरूप प्रदान किया जा रहा है जिसमें बंगाल से आये कारीगर तैयारियों में लगे हुए हैं।

मीडिया प्रभारी आशीष जैन मोनू एवं राहुल जैन ने बताया कि 1 अप्रैल को सुबह 8:00 बजे श्री शान्तिनाथ दिगम्बर जैन मन्दिर में श्री जी का अभिषेक एवं नित्य नियम पूजा, प्रातः 8:15 बजे चित्रावनरण, दीप प्रज्जवलन, 8:30 बजे मुनि श्री ससंघ के सानिध्य में जिनेन्द्र महाअर्चना विधान, मंगल प्रवचन, दोपहर 1:00 बजे आगरा दिगम्बर जैन परिष्द के सदस्यों की साधारण सभा तदोपरान्त दोपहर 3 बजे स्थयात्रा की वापसी मोतीकटरा के लिए होगी। सायं 7:00 बजे सम्मान समारोह व रात्रि 8:00 बजे सुप्रसिद्ध संगीतकार अजीत जैन एण्ड पार्टी (जयपुर) द्वारा भजन संध्या का आयोजन होगा।

इस मौके पर मुख्य रूप से डा० जितेन्द्र जैन, अशोक जैन एडवोकेट, सुनील जैन ठेकेदार, राकेश जैन पार्षद,अध्यक्ष जगदीश प्रसाद जैन, महामंत्री मनीष जैन ठेकेदार, कोषाध्यक्ष राकेश जैन पर्दे वाले, संयोजक विमल जैन, सहसंयोजक दीपक जैन बोतल वाले, प्रचार मंत्री आशीष जैन मोनू, मनोज जैन भल्ले, रमेश जैन, सतेंद्र जैन साहूला सुशील जैन, पवन जैन चांदी वाले, मनीष जैन लवली, अनुज जैन क्रांति, दीपक जैन, शैलेन्द्र जैन रैपरिया, राजेंद्र जैन एडवोकेट, प्रमेन्द्र जैन, मयंक जैन, विशाल जैन, कुमार मंगलम,रवि जैन, दीपक गर्ग, राहुल जैन एडवोकेट, अनिल जैन बजाज, शोभित जैन, सुबोध जैन, अमित जैन मीडिया प्रभारी राहुल जैन समस्त कार्यकारिणी सदस्य थे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra Live News: Grand closing ceremony of summer camp at Shyamlal Saraswati Shishu Vidya Mandir, Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के श्यामलाल सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में समर कैंप का भव्य...

आगरा

DM expressed strictness regarding pending cases…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में डीएम ने लंबित मुकदमों पर जताई सख्ती..महिलाओं, पॉक्सो और एससी-एसटी...

आगरा

Agra Live News: Devotees were overwhelmed by the sight of the dark clouds of Sawan at the Shrimathuradhish Ji temple in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के श्रीमथुराधीश जी मंदिर में सावन की काली घटा के दर्शन...

आगरा

Agra Live News: Sharbati milk and buttermilk distributed to passersby on Ekadashi in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में एकादशी पर सेवा का संदेश, राहगीरों को वितरित किया शरबती...

error: Content is protected !!