आगरालीक्स…आगरा में गर्मी ने दिखाए कड़े तेवर. कल और परसों बदल सकता है मौसम. तेज हवाओं के साथ बारिश के बन रहे आसार..जानें आज का तापमान और मौसम पूर्वानुमान
आगरा में शनिवार को गर्मी ने अपने कड़े तेवर दिखाए. सुबह से ही चमकीली धूप निकली और दिन में धूप का प्रभाव इतना तेज था कि उसमें ठहरना मुश्किल हो रहा था. इसका असर तापमान पर भी हुआ है. आईएमडी के अनुसार शनिवार को आगरा का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो वहीं न्यूनतम तापमान 19.2 डिग्री सेल्सियस रहा.बारिश की संभावना
आईएमडी ने आगरा में रविवार और सोमवार को मौसम बदलने की संभावना जताई है. मौसम विभाग के अनुसार रविवार को बूंदाबांदी के आसार हैं जबकि सोमवार को तेज हवाओ के साथ बारिश हो सकती है.
Past 24 Hours Weather Data
Maximum Temp(oC) (Recorded. on 28/03/26) 36.0
Departure from Normal(oC) NA
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 28/03/26) 19.2
Departure from Normal(oC) 0.2