आगरालीक्स…आगरा में कल भगवान श्री जगन्नाथ की निकलेगी रथयात्रा. बल्केश्वर से होगी शुरू. 100 मीटर लंबी रस्सी से रथ खींचेंगे श्रद्धालु. जानिए कहां से कहां तक निकलेगी रथयात्रा…
कीर्तन का आनन्द हर ओर भक्ति बिखरे श्रद्धा के रंग। केले के तनों पर आकर्षिक नक्काशी और शुभ पत्र अशोक व आम के साथ बेला, मोगरा, गुलाब और कमल पुषों से सजा श्रीहरि का मंदिर। जगमग रोशनी बिखेरती झालरें और इस भक्तिमय व नन्दायी वातावरण के बीच जरी से धागों से सजी हल्की बैंगनी पोशाक से श्रंगारित होकर सिंहासन पर विराजमान श्रीजगन्नाथ जी। साथ में बहन सुभद्रा और भाई बलभद्र शोभा को और विस्तार दे रहे थे। कुछ ऐसा ही अलौकिक और भक्तिमय दृश्य बुधवार को कमला नगर स्थित श्रीजगन्नाथ मंदिर में श्रीजगन्नाथ रथयात्रा महोत्सव के तहत योजित छप्पन भोग व दिव्य फूल बंगला आयोजन में नजर था।
श्रीजगन्नाथ रथयात्रा महोत्सव के अंतर्गत शहर के इस्कॉन मंदिर में छप्पन भोग और भव्य फूल बंगला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भगवान श्रीजगन्नाथ, बहन सुभद्रा और भाई बलभद्र के साथ अलौकिक श्रृंगार में विराजमान हुए। भगवान को जरी के धागों से सजी हल्की बैंगनी रंग की आकर्षक पोशाक पहनाई गई, जिसने भक्तों का मन मोह लिया। मंदिर परिसर को गुलाब, मोगरा, बेला और कमल के पुष्पों से सजाया गया था। सतरंगी रोशनी के बीच फूल बंगला विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। इसे केले के तनों, पारंपरिक नक्काशी और अशोक, आम व केले के पत्तों से सजाया गया, जो धार्मिक आस्था और भारतीय परंपरा की झलक प्रस्तुत कर रहा था। पुष्टिमार्गीय कीर्तन का आयोजन किया गया, जिसमें हवेली संगीत की मधुर धुनों पर भक्त झूम उठे।
करताल, पखावज और हारमोनियम की संगत में सूरदास, कुम्भनदास और चतुर्भुजदास के पदों का गायन किया गया। भक्ति संगीत से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया और श्रद्धालु देर तक कीर्तन में लीन रहे। इस अवसर पर भगवान को छप्पन भोग अर्पित किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से अमित गोयल, कामता प्रसाद अग्रवाल, नितेश अग्रवाल, सुशील अग्रवाल, अशु मित्तल, संजीव बंसल, सुधीर अग्रवाल, मुकेश अग्रवाल, रामू फतेहपुरिया, शैलेश बंसल, दीपक प्रहलाद अग्रवाल, दिनेश अग्रवाल, संजय कुकरेजा, विकास बंसल (लड्डू भाई), रमेश यादव, विपिन अग्रवाल, ओमप्रकाश अग्रवाल, राजेश उपाध्याय, अदिति गौरांगी, अंशुल अग्रवाल आदि उपस्थित थे।बल्केश्वर महादेव मंदिर से निकलेगी रथयात्रा
श्रीजगन्नाथ मंदिर, कमला नगर (इस्कॉन) द्वारा गुरुवार को श्रीजगन्नाथ रथयात्रा बल्केश्वर स्थित महादेव मंदिर से दोपहर 2 बजे से प्रारम्भ होगी। जिसमें नंदीघोष रथ पर विराजमान श्रीहरि सतरंगी पोशाक पहनकर भक्तों को दर्शन देने नगर भ्रमण पर निकलेंगे। रथयात्रा महोत्सव में मण्डल के विभिन्न क्षेत्रों सहित देश विदेश के श्रद्धालु भी भाग लेने पहुंचेंगे। 100 मीटर लम्बी रस्सी से श्रद्धालु भगवान जगन्नाथ, बहन सुभद्रा व भाई बलभद्र को हाथों से खींचकर क्षेत्र में भ्रमण कराते हुए श्रीजगन्नाथ मंदिर तक लेकर जाएंगे। जहां रथयात्रा का भव्य स्वागत किया जाएगा।