आगरालीक्स…प्रेमिका से मिलने के लिए प्रेमी 200 किमी. दूर से आया, लेकिन प्रेमिका मिलने के लिए नहीं आई. आहत प्रेमी ने होटल् में किया सुसाइड
प्रेमिका को मिलने के लिए बुलाया लेकिन प्रेमिका नहीं आई, इससे आहत एक युवक ने होटल के कमरे में सुसाइड कर लिया. आज उसका शव होटल के कमरे में मिला. सूचना पर पुलिस पहुंच गई. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
घटना टूंडला थाना क्षेत्र की है. हमीरपुर के लालपुरा में रहने वाला 25 वर्षीय मुकेश पुत्र सत्येंद्र कुमार नोएडा में रहकर हलवाई का काम करता था. पुलिस के अनुसार उसका प्रेम प्रसंग टूंडला की रहने वाली एक युवती के साथ चल रहा था. वह उससे मोबाइल पर बात यिका करता था. शनिवार शाम को वह युवती से मिलने टूंडला पहुंचा. उसने प्रेमिका को मिलने के लिए बुलाया लेकिन प्रेमिका मिलने के लिए नहीं पहुंची. इससे आहत होकर उसने होटल के कमरे में पंखे से फंदा कसकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली.
घटना की जानकारी जब हुई जब आज दोपहर तक वह कमरे से बाहर नहीं निकला और न ही उसे कोई आर्डर किया. इस पर होटल के कर्मचारियों ने बेडरूम का दरवाजा खटखटाया. अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आने से जब कमरा खोला गया तो वह फंदे से लटका मिला. सूचना पर पुलिस पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.