आगरालीक्स…. आगरा में दोस्त की गर्ल फ्रेंड से होटल में रेप, होटल से जब्त किए फुटेज। मुकदमा दर्ज।
आगरा के सैंया थाना क्षेत्र की रहने वाली युवती सोमवार को अपने घर से बाजार जाने के लिए निकल थी, युवती को उसके ब्वाय फ्रेंड वीरेंद्र उर्फ वीरो ने फोन कर बुलाया, युवती को बुलाने के लिए उसने अपने दोस्त अंकित को भेजा। अंकित युवती को अपने साथ बाइक पर मलपुरा ले आया।
होटल में ले जाकर किया रेप
युवती शाम तक घर नहीं पहुंची तो परिजन परेशान हो गए, वे युवती की तलाश में जुट गए। शाम को युवती घबराई हुई हालत में घर पहुंची। उसने परिजनों को बताया कि वीरेंद्र का दोस्त अंकित उसे बाइक से मलपुरा क्षेत्र के एक होटल में ले गया, यहां उसके साथ दुष्कर्म किया।
होटल के फुटेज कब्जे में लिए
युवती के साथ परिजन थाने पहुंचे और पुलिस को पूरा घटनाक्रम बताया। पुलिस ने होटल से से फुटेज कब्जे में लेने के बाद दो पर मुकदमा दर्ज कर लिया, अंकित को अरेस्ट कर लिया है।