आगरालीक्स…. आगरा में आज वैलेंटाइन डे के लिए बाजार भी तैयार है, युवा चाॅकलेट से लेकर मोबाइल और उपहार देकर वैलेंटाइन डे मनाएंगे वैलेंटाइन वीक।
वैलेंटाइन वीक का आज अंतिम दिन है, इसके लिए बाजार भी तैयार है। वैलेंटाइन वीक में चाॅकलेट से लेकर रोज सहित अन्य उपहार की जमकर बिक्री हुई। इस बार वैलेंटाइन वीक में ज्वैलरी के साथ ही गेजेट की भी खूब बिक्री हुई।
होटल और रेस्टोरेंट में रही भीड़
इस बार वैलेंटाइन वीक पर सबसे ज्यादा भीड़ होटल और रेस्टोरेंट में रही। युवाओं की रेस्टोरेंट में भीड़ लगी रही, संजय प्लेस, सदर, फतेहाबाद रोड के रेस्टोरेंट और होटल में वैलेंटाइन वीक के लिए तमात तरह के आफर भी दिए गए हैं।