आगरालीक्स… वरिष्ठ आईएएस संजय प्रसाद यूपी के नये प्रमुख सचिव गृह एवं प्रमुख सचिव सूचना। छात्रा को गोली मारी, लोग बनाते रहे वीडियो। इजरायल की सीरिया पर एयर स्ट्राइक।
संजय प्रसाद लेंगे अवनीश अवस्थी का स्थान
उत्तर प्रदेश में आज बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। संजय प्रसाद अब प्रमुख सचिव गृह और प्रमुख सचिव सूचना होंगे। अब तक इस पद पर अवनीश अवस्थी तैनात थे, उनके सेवानिवृत्त होने के बाद संजय प्रसाद की तैनाती की गई है। संजय प्रसाद 1995 बैच के आईएएस अधिकारी हैं और मूल रूप से बिहार के रहने वाले हैं।
बातचीत नहीं करने पर छात्रा को गोली मारी
दिल्ली के संगम विहार में आज स्कूल से घर आ रही छात्रा को एक युवक ने बीच सड़क पर गोली मार दी। लोग तमाशा देखते रहे या वीडियो बनाते रहे। घायल छात्रा को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मां लगाती रही मदद की गुहार
बताया गया है कि छात्रा ने य़ुवक से बातचीत करना बंद कर दिया था। इस पर उसने अपने साथियों के साथ छात्रा को गोली मार दी।
गोली मारने का आऱोपी मेरठ का, गिरफ्तार किया
17 साल की छात्रा के पिता का कहना है कि गोली लगने की घटना के बाद छात्रा की मां ने मदद की गुहार लगाई लेकिन लोग तमाशबीन बने रहे या वीडियो बनाते रहे। पुलिस ने मामला दर्ज कर गोली मारने वाले शख्स यूपी के मेरठ के रहने वाले अमानत अली को गिरफ्तार कर लिया है।
इजरायल की सीरिया पर एयर स्ट्राइक, दो एयरपोर्ट तबाह
इजरायल ने सीरिया के दो एयरपोर्ट पर एयर स्ट्राइक की। इजरायल ने यह एयर स्ट्राइक ईरान से कथित रूप से हथियार लेकर आए विमान पर की। अलेप्पो और दमिश्क एयरपोर्ट पर इजराइल ने मिसाइयों से हमला किया। सीरिया की ओर से कहा गया है कि इजरायल ने चार मिसाइलें दागी, जिससे एयरपोर्ट को काफी नुकसान हुआ है। हालांकि अभी किसी की मौत की जानकारी नहीं मिली है। उल्लेखनीय है कि इजरायल ने 14 अगस्त को भी मिसाइल दागी थीं, जिसमें तीन सैनिकों की मौत हो गई थी।