World Test Championship: High voltage match between India and Australia
Agra News: Maa Bhagwati’s flower bungalow and Chappan Bhog installed at Shri Mahalakshmi Temple, Agra…#agranews
आगरालीक्स…आगरा के कैलाश मंदिर स्थित श्री महालक्ष्मी मंदिर पर लगा मां भगवती का फूल बंगला और छप्पन भोग. 40वां वार्षिक उत्सव मनाया
श्री महालक्ष्मी मंदिर कैलाश मंदिर पर आज 40 वां वार्षिक उत्सव मां भगवती का फूल बंगला भंडारा एवं कन्या पूजन एवं छप्पन भोग का भव्य समारोह संपन्न हुआ। इस धार्मिक आयोजन में आगरा के पुलिस कमिश्नर प्रीतिंदर सिंह ने 300 कन्याओं को पूजन करते हुए महालक्ष्मी माता का आशीर्वाद प्राप्त किया। एवम पूजा अर्चना की। आगरा के जिलाधिकारी नवनीत सिहं चहल राधा कृष्ण मिश्रा डीआईजी, एमपीएस ग्रुप के चेयरपर्सन एके सिंह ने संयुक्त तौर पर ने दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर कैलाश मंदिर के मठ महंत श्री सुभाष गिरी जी महाराज की उपस्थिति के मध्य आयोजन संयोजक महंत निर्मल गिरी जी महाराज ने श्रद्धालुओं को चुनरी ओढ़ा कर सम्मानित कर रहे थे। अरविंद जी महाराज, महंत योगेश पुरी, गोपी गुरु, महंत अजय राजौरिया ,आलोक सिंह डिप्टी जेलर, विधायक विजय शिवहरे, पूरन डाबर, अशोक कुलश्रेष्ठ, बंटी ग्रोवर, विभाग प्रचारक आनंद ,कीर्ति, शिवेंद्र मास्टर गुरनाम सिंह, नवीन गौतम, सोनी त्रिपाठी, अभिषेक गिरी, सुभाष ढल, मुनेंद्र जादौन, बबलू लोधी, शिवम गोस्वामी, सुनील गिरी आदि मौजूद रहे।