Monday , 20 April 2026
Home आगरा Agra News: Mahabhishek of Varad Vallabha Ganapati in Agra, gates open for devotees…#agranews
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News: Mahabhishek of Varad Vallabha Ganapati in Agra, gates open for devotees…#agranews

264

आगरालीक्स…आगरा में भव्य सिंहासन पर विराजमान हुए भगवान गणपति. 121 मंगल कलशों के जल और दूध समेत पंचामृत से किया वरद वल्लभा गणपति का महाअभिषेक, भक्तों के लिए खुले द्वार, गूंजे जयकारे

छलेसर-फिरोजाबाद रोड पर विघ्नहर्ता भगवान गणेश के नवनिर्मित अष्टकोणीय वरद वल्लभा गणपति मंदिर के तीन दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा समारोह के अंतिम दिन गुरुवार को पार्श्व में ओम की आकर्षक प्रतिकृति के साथ भगवान गणपति 10 फुट ऊँचे, 8 फुट चौड़े स्वर्णिम आभा लिए टीक वुड के मनमोहक सिंहासन पर विराजमान हुए।

महाअभिषेक किया, श्रृंगार ने मन मोहा
कांचीपुरम के पंडित सबरी राजन और भरनी धरन आर. सहित दक्षिण भारत के आठ पंडितों ने 121 मंगल कलशों के जल, दुग्ध सहित पंचामृत से वैदिक मंत्रोच्चार संग भगवान गणपति का महाअभिषेक किया। इस दौरान ओम महा गणपतये नमः की धुन कानों में रस घोलती रही। इसके बाद भगवान का साफा, फूल माला, मस्तक पर त्रिपुंड और शुभ सतिया, दोनों हाथों में कमल और कमर तक सफेद धोती के साथ आकर्षक श्रृंगार किया गया। भगवान की आरती उतारी गई। इसी के साथ मंदिर के द्वार जनता दर्शन के लिए खोल दिए गए। वरद वल्लभा गणपति के दिव्य दर्शन कर भक्त निहाल हो गए। एनआरएल ग्रुप के चेयरमैन हरि मोहन गर्ग ने बताया कि अब सुबह 7 से 11 और शाम को 5 से रात 8:30 बजे तक भक्त भगवान के प्रति दिन दर्शन कर सकेंगे।

प्राण प्रतिष्ठा के लिए किया नाड़ी संतानम्..
तीन दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा समारोह के समापन पर यज्ञशाला पूजा, महा पूर्ण आहुति और स्पर्श आहुति के बाद नाड़ी संतानम् क्रिया द्वारा यज्ञशाला में भगवान गणेश के सिर से पैर तक पूरे शरीर को जीवन प्रदान किया गया। फिर मंदिर में गणपति की प्राण प्रतिष्ठा करते हुए मंत्रों से प्रतिमा में प्राण शक्ति का प्रवेश किया गया।

कुंभाभिषेकम् भी रहा खास..
वरद वल्लभा गणपति मंदिर के शिखर पर विराजमान कलश तक क्रेन से पहुँचकर पंडित सबरी राजन ने कुंभाभिषेकम किया। शिखर के कलश पर मोर पंख लगाया। ध्वज पताका फहरायी। जलाभिषेक किया। पुष्प वर्षा की और शुभ सतिया सजाया। भक्ति की यह छटा भी बेहद मनमोहक रही।

ये रहे प्रमुख रूप से मौजूद..
समारोह में एनआरएल ग्रुप के हरि मोहन गर्ग, श्रीमती साधना गर्ग, यतेंद्र कुमार गर्ग, श्रीमती जानकी गर्ग, श्रीमती सुनीता गर्ग, रोहित गर्ग, रिद्धि गर्ग, सिद्धांत गर्ग, अदिति गर्ग, नीरज गर्ग, मेघा गर्ग, रौनक, सृष्ठी, दीपक गर्ग, दिव्यांशी गर्ग, वरदान, इनाया, मायरा, वान्या हर्षवर्धन, श्रीमती मिथिलेश, भूपेंद्र अग्रवाल एडवोकेट, श्रीमती सुशीला, कैलाश चंद सिंघल, मुकेश नेचुरल और मीडिया समन्वयक कुमार ललित प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Live News: JEE Mains 2026 result may declare Today

आगरालीक्स…Agra News: देश भर के इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्रवेश के लिए जेईई...

बिगलीक्स

Agra Live News: Dhaba Owner lodge FIR against History Sheeter Monu Yadav in Agra

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में जेल से छूटते ही हिस्ट्रीशीटर मोनू यादव ने...

आगरा

Obituaries of Agra on 20th April 2026

आगरालीक्स:……आगरा में आज उठावनी, शवयात्रा, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए...

बिगलीक्स

Agra Live News: Heat waves start in Agra

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में आज से लू का अलर्ट, भीषण गर्मी, जानें...

error: Content is protected !!