आगरालीक्स…आगरा में मूर्खों को दीक्षांत समारोह में दी गई डिग्री. मूर्खानंद विश्वविद्यालय में मनाया गया महामूर्ख सम्मेलन. ये चुने गए सबसे बड़े मूर्ख
आगरा के सेंट एंड्रूज पब्लिक स्कूल में आज महामूर्ख सम्मेलन आयोजित किया गया. मूर्खों का एकमात्र अंतर्राष्ट्रीय विश्वविद्यालय आगरा का मूर्खानंद विश्वविद्यालय द्वारा 35वां दीक्षांत समारोह यानी कि महामूर्ख सम्मेलन आयोजित किया गया. महामूर्ख विवि के कुलपति डॉ. गिरधर शर्मा और कुलसचिव राजबहादुर सिंह राज द्वारा आगरा में मूर्खों को उपाधि दी गई.

इनको मिली उपाधि
सुनील विकल, भूप सिंह इंदौलिया, डॉ. रामवीर शर्मा रवि, गजेंद्र सिंह चौहान, निशि राज, डॉ. राजीव शर्मा निस्पृह और अशोक चौबे को मूर्खों की उपाधि दी गई.