Thursday , 30 July 2026
Home आगरा Agra News: Mega ticket checking was done in trains for 48 hours during Holi in Agra. 13.75 lakh recovered from 2540 passengers…#agranews
आगराटॉप न्यूज़

Agra News: Mega ticket checking was done in trains for 48 hours during Holi in Agra. 13.75 lakh recovered from 2540 passengers…#agranews

215

आगरालीक्स…आगरा में होली 48 घंटे ट्रेनों में मेगा टिकट चैकिंग की गई. 2540 यात्रियों से वसूले 13.75 लाख. बिना टिकट यात्रा, स्टेशन पर गंदगी फैलाने वालों पर एक्शन

आगरा मंडल में 48 घंटे का मेगा टिकट जांच अभियान चलाया गया। उत्तर मध्य रेलवे आगरा मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, आगरा के निर्देशानुसार दिनांक 3 मार्च से 4 मार्च तक 48 घंटे का मेगा चेक आगरा मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर रखा गया जिसमें मंडल से गुजरने/चलने वाली गाड़ियों में सहायक वाणिज्य प्रबंधक, आगरा वीरेन्द्र सिंह के नेतृत्व में रेल अधिनियम 137/138 के अंतर्गत 2266 यात्रियों से 1294780/-रूपये,01 यात्री से बिना बुक सामान हेतु 1540/- रूपये तथा स्टेशन पर एवं गाड़ियों में गंदगी फैलाने वाले 239 यात्रियों से रेल अधिनियम 145 के अंतर्गत 70470/-रूपये तथा इसके अतिरिक्त रेल अधिनियम 147 के अंतर्गत अनाधिकृत रूपसे लाईन पार करने वाले 11 यात्रियों एवं महिला/दिव्यांगजन कोच में अनाधिकृत रूप से यात्रा कर रहे 23 यात्रियों को माननीय रेलवे न्यायालय में पेश किया गया जहॉ उन पर रेलवे मजिस्ट्रेट द्वारा 7500/-रूपये का जुर्माना किया गया।

इस प्रकार उक्त मेगा चेक में बिना टिकट/अनियमित यात्रा/बिना बुक सामान/गंदगी/रेलवे लाईन क्रॉसिंग/ पायदान पर यात्रा करने वाले कुल 2540 यात्रियों को पकड़ा गया तथा उनसे कुल 13,74,290/-रूपये का जुर्माना वसूला गया।उक्त मेगा चेक में मुख्य रूपसे मंडल वाणिज्य निरीक्षक/ टिकट जांच आर.के.सिंह तथा मंडल मुख्य टिकट निरीक्षक एल.आर.मीना के अलावा मुख्य टिकट निरीक्षक/ सामान्य, मथुरा एवं आगरा किला तथा अन्य टिकट जॉच कर्मचारी उपस्थित रहे।

उल्लेखनीय है कि आगरा मंडल के टिकट चैकिंग स्टॉफ द्वारा कड़ी मेहनत एवं अथ्क प्रयास करते हुये वित्तीय वर्ष 2022-23 में आगरा मंडल को दिये गये निर्धारित लक्ष्य 16 करोड़ रूपये के परिपेक्ष्य में माह फरवरी 2023 तक लगभग 26 करोड़ रूपये का रेल राजस्व अर्जित किया जा चुका है। आगरा मंडल जनसम्पर्क अधिकारी कु. प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि इस प्रकार के अभियान आगे भी चलाये जायेगें। अतः यात्रियों से अनुरोध है कि वह उचित टिकट लेकर एवं निर्धारित सीमा से अधिक सामान को बुक करा कर ही यात्रा करें तथा स्टेशन/गाड़ियों एवं रेल रिसर में गंदगी न फैलाये अन्यथा उन पर नियमानुसार कार्यवाही की जायेगी।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra News: Awas Vikas Parishad sealed five buildings in Agra’s Kamla Nagar…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के कमला नगर में पांच भवन सील. आवास विकास परिषद की...

आगरा

Agra News: Khatu Shyam Temple resounded with chants of “Shyam” and devotional hymns..#agranews

आगरालीक्स…गुरु पूर्णिमा पर जीवनी मंडी स्थित खाटू श्याम मंदिर बुधवार को श्याम...

आगरा

Agra News: The Varshayog Kalash Sthapana ceremony commenced at the Chhipitola Jain Temple in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के छीपीटोला जैन मंदिर में वर्षायोग कलश स्थापना का हुआ शुभारंभ....

आगरा

Agra News: Secretary, District Legal Services Authority inspected the mental hospital in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के मानसिक चिकित्सालय का जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव ने...

error: Content is protected !!