Monday , 26 October 2026
Home आगरा Agra News: Mahendra Jain became the President of Lions Club of Agra Vishal…#agranews
आगराटॉप न्यूज़

Agra News: Mahendra Jain became the President of Lions Club of Agra Vishal…#agranews

293

आगरालीक्स…आगरा में महेंद्र जैन बने लायंस क्लब आफ आगरा विशाल के अध्यक्ष. नई कार्यकारिणी को दिलाई गई शपथ…

सेवा कार्यों के सिलसिले में लॉयन्स क्लब ऑफ आगरा विशाल नए आयाम स्थापित करेगा। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी जरूतमंद मरीजों का निशुल्क इलाज व ऑपरेशन के लिए कैम्प सहित अन्य प्रोजेक्ट भी किए जाएंगे। यह बात होटल क्लार्क-शीराज में लॉयन्स क्लब ऑफ आगरा विशाल के अधिष्ठापन समारोह में नवनिर्वाचित अध्यक्ष महेन्द्र जैन ने कही। महेन्द्र जैन सहित नयी कार्यकारणी के सभी सदस्यों को शपथ दिलाई गई।

कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि डिस्ट्रिक गवर्नर सुनीता बंसल, इंस्टोलेशन ऑफीसर अमरीश सरीन, इनोग्रल ऑफीसर मधु सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के सभी सदस्यों को शुभकामनाएं दीं। फंग्शनल चेयरपर्सन सुनील अग्रवाल ने अतिथियों व लायंस क्लब आगरा विशाल के प्रत्येक सदस्य का स्वागत किया। इस मौके पर वार्षिक रिपोर्ट भी पढ़ी गई। चीफ एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर अजय बंसल ने डिस्ट्रिक्ट गवर्नर के द्वारा लाइन विशाल के साथियों को लैपल पिन से नवाजा गया। समारोह में पीडीजी रविन्द्र शाह, विश्वदीप सिंह, राजेन्द्र अग्रवाल, योगेश कंसल सहित एमजेएफ नरेश जैन, संजय बंसल, विवेक कांत, संजीव अग्रवाल, राहुल गोयल, रमेश गुप्ता, श्याम मोहन गुप्ता, प्रमोद खंडेलवाल, अश्वनी धवन, प्रवीन बंसल आदि मौजूद थे।

Written by
admin

Agra and Aligarh region news portal

Related Articles

आगरा

Obituaries of Agra on 26th October 2026

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

आगरा

Agra News: ‘Wonderful Jainism’ held in the shadow of the Taj in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में ताज के साये में हुआ ‘वंडरफुल जैनिज्म’. ताज खेमा में...

टॉप न्यूज़

Agra News: Divine darshan at Agra’s Premnidhi Temple and Khatu Shyam Temple on Sharad Purnima…#agranews

आगरालीक्स…शरद पूर्णिमा पर आगरा के प्रेमनिधि मंदिर में महारास के भाव में...

टॉप न्यूज़

Agra News: Kshatriyas roar in Agra; slogans raised demanding the withdrawal of the ‘draconian law’ and a rollback of UGC policies…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में गरजे क्षत्रिय. काला कानून वापस लेने, UGC रोलबैक के लगे...

error: Content is protected !!