Friday , 31 July 2026
Home टॉप न्यूज़ Alert: Heavy Rain in UP, 17 people died in 24 hours…#upnews
टॉप न्यूज़यूपी न्यूज

Alert: Heavy Rain in UP, 17 people died in 24 hours…#upnews

129

आगरालीक्स….यूपी में बारिश का कहर. 24 घंटे में 17 लोगों की मौत. लखनऊ में मकान की दीवार गिरने से 9 लोगों की मौत. आगरा में भी अलर्ट….

यूपी में हो रही बारिश ने अब तबाही मचाना श्ुारू कर दिया है. इसका असर कई जिलों में देखने को मिला है. पिछले 24 घंटे के अंदर यूपी में बारिश के कारण 17 लोगों की मौत हो गई है. इनमें लखनऊ में निर्माणाधीन मकान की दीवार गिरने से 9 लोगों की मौत हुई है जबकि उन्नाव में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत मकान की छत ढहने से हो गई है. बारिश के कारण हुए हादसों में मरने वालों के प्रति सीएम योगी आदित्यनाथ ने दुख जताया है और मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रूपये का मुआवजा देने का ऐलान किया है. लखनऊ में ही गाजीपुर थाना क्षेत्र में बिजली के ख्ंाभे के पास भरे पानी में उतरे करंट से एक बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई. वहीं कानपुर में भी जलभराव होने से अलग-अलग हादसों में दो युवकों के मौत की सूचना है. बारिश के कारण लखनऊ और झांसी के सभी सरकारी व प्राइवेट स्कूलों में आज अवकाश भी रहा.

Image

आगरा में भी अलर्ट
बारिश का अलर्ट आगरा में भी है. हालांकि आज सुबह से बादल तो छाए रहे लेकिन बारिश नहीं हुई है. मौसम विभाग का कहना है कि आगरा में बारिश का अलर्ट बरकरार है. तेज बारिश के आसार बन रहे हैं. आज रात को और कल यानी शनिवार को बारिश हो सकती है.

Written by
admin

Agra and Aligarh region news portal

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra News: Theft worth lakhs after breaking the lock of a locked house in Agra’s North Railway Colony…#agranews

आगरालीक्स…आगरा की नॉर्थ रेलवे कॉलोनी में बंद मकान का ताला तोड़कर लाखों...

टॉप न्यूज़

Shocking : Woman comes back to life in Agra 17 hours after death…#agranews

आगरालीक्स…अजब गजब, आगरा में मौत के 17 घंटे बाद महिला हुई जिंदा....

आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : St. Francis Convent School’s girls’ team, Agra, has qualified for the CBSE national competition.

आगरालीक्स…सीबीएसई क्लस्टर 19 नॉर्थ जोन खो—खो में सेंट फ्रांसिस कान्वेंट स्कूल का...

टॉप न्यूज़

Agra News: Awas Vikas Parishad sealed five buildings in Agra’s Kamla Nagar…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के कमला नगर में पांच भवन सील. आवास विकास परिषद की...

error: Content is protected !!