आगरालीक्स…Agra News: आगरा के अपार्टमेंट में चौथी मंजिल से गिरी फ्लैट में काम करने गई युवती, तड़पती रही कोई मदद को नहीं आया, मौत। ( Agra News: Maid falls from fourth floor, Died#Agra)
आगरा के शास्त्रीपुरम में रहने वाले वीरू की 18 साल की बेटी पूनम और 15 साल की बेटी शिवानी संस्कृति अपार्टमेंट, इसमें से पूनम पश्चिमपुरी में गुंजन के फ्लैट में घर का काम करती थी और गुंजन उसी अपार्टमेंट में दूसरे फ्लैट में काम कर रही है।
चौथी मंजिल से गिरी पूनम
शिवानी ने पुलिस को बताया कि वह अपनी बहन पूनम के साथ रविवार को संस्कृति अपार्टमेंट में काम करने के लिए गई थीं। दोपहर 12.30 बजे दोनों अपार्टमेंट में पहुंची, पूनम एंट्री करने के बाद लिफ्ट से चली गई, शिवानी रजिस्टर में एंट्री कर रही थी। इसके बाद बाहर आई तो शोर मच रहा था, नीचे पूनम खून से लथपथ पड़ी हुई थी। उसने मदद के लिए शोर मचाया लेकिन मदद के लिए कोई नहीं आया, उसने ही पुलिस को फोन किया। करीब 15 मिनट बाद पुलिस पहुंची और पूनम को एसएन लेकर पहुंचे लेकिन तब तक मौत हो चुकी थी।
पूनम छोड़ना चाहती थी काम
पूनम के पिता वीरू का कहना है कि उनकी बेटी काम छोड़ना चाहती थी लेकिन मालकिन ने एक महीने और काम करने के लिए कहा था, एक महीने और काम ना करने पर पैसा नहीं देने की बात कही थी। परिजनों ने सीसीटीवी की जांच करने की मांग की है जिससे मौत का कारण स्पष्ट हो सके।