आगरालीक्स… Agra Breaking News: आगरा में ज्वैलर की लूट के बाद हत्या करने वाले बदमाश से पुलिस की मुठभेड़, पुलिस की गोली से बदमाश की मौत। मंगलवार सुबह पुलिस की सिकंदरा के अंसल एपीआई के पास पुलिस की बदमाश अमन से मुठभेड़ हो गई, गोली लगने पर घायल अमन को पुलिस अस्पताल लेकर पहुंची, डॉक्टरों ने अमन को म्रत घोषित कर दिया। ( Agra News: Jeweller Yogesh Chaudhary Loot & Murder main accused Aman killed in Police encounter#Agra)
आगरा में दो मई को बालाजी ज्वैलर्स सिकंदरा बोदला रोड कारगिल पेट्रोल के पास में दो नकाबपोश बदमाशों ने सुबह 11.30 बजे धाबा बोल दिया था। करीब 22 लाख की ज्वैलरी लूट कर भागते बदमाशों से ज्वैलर योगेश चौधरी भिड़ गए थे, बदमाशों ने ज्वैलर को गोली मार दी थी इससे योगेश चौधरी की मौत हो गई थी।
तीन दिन से तलाश में जुटी पुलिस, बदमाशों का चला पता
पुलिस आयुक्त दीपक कुमार ने कई टीमें लगाईं थी, पुलिस ने सीसीटीवी खंगाले, बाइक पर दो बदमाश आए थे एक बदमाश शास्त्रीपुरम से आगे पेट्रोल पंप के पास से बैठा था उसका चेहरा दिखाई दे गया। यहीं से पुलिस को दिशा मिली, सीसीटीवी और खुफिया तंत्र की सूचना से पता चला कि वारदात करने के बाद बदमाश बिचपुरी के एक गांव में आए थे पुलिस उस गांव तक भी पहुंच गई।
मुठभेड़ में मुख्य आरोपी ढेर
पुलिस की कई टीमें जांच में जुटी हुई थी, बदमाश ज्वैलर की हत्या करने के बाद बिचपुरी के एक गांव में गए थे। पुलिस ने तीनों बदमाशों को चिन्हित करने के बाद उन्हें पकड़ने के लिए टीमें लगाईं। पुलिस की एक टीम की सिकंदरा के अंसल एपीआई के पास मुख्य आरोपी अमन से मुठभेड़ हो गई, पुलिस को देखते ही अमन ने फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में बदमाश अमन ढेर हो गया। डीसीपी सिटी सोनम कुमार का कहना है कि फरार चल रहे बदमाशों की तलाश की जा रही है।
पुलिस ने पूरे क्षेत्र के सीसीटीवी खंगाले। पुलिस को सीसीटीवी खंगाले पर एक पेट्रोल पंप के पास से बाइक पर बैठता हुआ तीसरा बदमाश दिखाई दिया उसका चेहरा ढका नहीं था। पुलिस ने उसकी पहचान कराई, इससे पुलिस सुमित तक पहुंच गई। पुलिस जांच में सामने आया कि सुमित के भाई अमन और फार्रुख बाइक से बालाजी ज्वैलर्स पर लूट करने के लिए गए थे, सुमित ने बाइक दी थी और उनका इंतजार पेट्रोल पंप के पास कर रहा था। अमन और फार्रुख ने बालाजी ज्वैलर्स से लूट की, वहां से बाहर निकलते ही ज्वैलर योगेश चौधरी भी आ गए, उन्होंने अमन को रोका तो उसे योगेश चौधरी को गोली मार दी और उनकी मौत हो गई।