आगरालीक्स ..आगरा में एक डॉक्टर के फ्लैट से नौकरानी कई दिनों से कैश चुरा रही थी, उनकी डॉक्टर पत्नी के जाने के बाद नौकरानी चोरी करती थी, सीसीटीवी में नौकरानी की चोरी पकडी गई। पुलिस पूछताछ कर रही है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, गोयल सिटी हॉस्पिटल, यमुना पार के संचालक डॉ वीसी मित्तल नेहरू नगर में फ्लैट में रहते हैं। उनकी डॉक्टर पत्नी एसएन में हैं, फ्लैट में डॉक्टर अपनी पत्नी और मां के साथ रहते हैं। डॉ वीसी मित्तल किसी काम से आगरा से बाहर गए थे, वे छह दिन बाद घर लौटे, उन्होंने घर पर लगे सीसीटीवी चेक किए। सीसीटीवी की पुरानी फुटेज देखते ही डॉक्टर दंपती के होश उड गए।
हर रोज कैश चोरी कर ले जा रही थी नौकरानी
डॉ वीसी मित्तल के बेडरूम में लगे सीसीटीवी में नौकरानी सपना निवासी शोभा नगर लॉकर से कैश चोरी करती हुई दिखाई दे रही थी, उन्होंने पुराना रिकॉर्ड चेक किया, पिछले चार दिन से लगातार नौकरानी बेडरूम से कैश की चोरी कर रही थी।
छह महीने से कर रही थी काम
डॉ वीसी मित्तल ने घर के काम के लिए शोभा नगर निवासी सपना को छह महीने पहले रखा था। वह घर का काम करती थी, पुलिस नौकरानी से पूछताछ कर रही है, उससे कैश भी बरामद किया गया है।
इंटरनेट सांकेतिक फोटो