आगरालीक्स…आगरा में सात दिवसीय योग कार्यशाला में हुआ मल्लखम्भ का प्रदर्शन.
डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय के शारीरिक शिक्षा विभाग छलेसर परिसर आगरा में चल रही सात दिवसीय योग कार्यशाला में आज मल्लखम्भ का प्रदर्शन रहा। इसमें विश्वविद्यालय के शारीरिक शिक्षा एवं खेलकूद विभाग के निर्देशक डॉक्टर अखिलेश चन्द सक्सेना, सह निर्देशक डॉक्टर जयदीप शर्मा व अन्य प्रोफेसर उपस्थित रहे।

इस अवसर पर जिला मल्लखम्भ एसोसिएशन आगरा के अध्यक्ष आशीष भटनागर व उपाध्यक्ष राघवेंद्र तिवारी तथा कोषाध्यक्ष पौरूष गुप्ता व अन्य सदस्यों ने डॉ भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय, शारीरिक शिक्षा एवं खेलकूद विभाग के निर्देशक डॉ. अखिलेश चंद्र सक्सेना व सह निर्देशक डॉ जयदीप शर्मा का आभार प्रकट किया।