आगरालीक्स…Agra News: आगरा में युवक का पत्नी, उसके प्रेमी ने गुप्तांग काट दिया, एसएन में कराया गया भर्ती।
आगरा के सिकंदरा क्षेत्र में किराए के मकान में रह रहे युवक का आरोप है कि दो अप्रैल की रात 11 बजे सिकंदरा सब्जी मंडी के पास पत्नी, उसके प्रेमी और मकान मालिक ने रोक लिया, गाली गलौज करने के साथ पिटाई की। प्राइवेट पार्ट को चाकू से काट दिया, लहूलुहान हालत में पुलिस ने एसएन में भर्ती कराया। ( Agra News: Man admit after private part injured in SNMC Agra)
पत्नी के मकान मालिक के परिचित युवक के साथ प्रेम संबंध
युवक का आरोप है कि वह जूता फैक्ट्री में काम करता है, रुनकता क्षेत्र में किराए के मकान में पत्नी के साथ रह रहा था। मकान मालिक के परिचित से उसकी पत्नी के प्रेम संबंध हो गए, पिछले दिनों उसने मकान भी बदल दिया। इसके बाद उस पर हमला किया गया, पुलिस का कहना है कि पीड़ित युवक बार बार बयान बदल रहा है।