आगरालीक्स …Agra News: आगरा जिला जेल में गुटबाजी और टकराव को देखते हुए आलोक यादव फिरोजाबाद जेल में शिफ्ट किया गया, हिस्ट्रीशीटर मोनू यादव के जेल जाने के बाद सख्ती की गई है। संवेदनशील बंदियों पर सीसीटीवी से नजर रखने के साथ ही अलग अलग बैरकों में रखा गया है। ( Agra News: Alok Yadav shift to Firozabad Jail )
आगरा जिला जेल में कुख्यात आरोपी आलोक यादव बंद है, पिछले दिनों यमुना पार में हुए राज चौहान हत्याकांड के बाद कई आरोपियों को जेल भेजा गया था। कुछ दिन पहले यमुना पार का हिस्ट्रीशीटर मोनू यादव भी अपनी जमानत कटवाकर जिला जेल चला गया। जेल प्रशासन प्रशासन ने गुटबाजी और आपसी टकराव की आशंका पर सख्ती की गई है।
आलोक यादव को फिरोजाबाद जेल किया गया शिफ्ट
आलोक यादव और मोनू यादव एक ही इलाके के कुख्यात अपराधी हैं, इनके बीच टकराव की आशंका को देखते हुए आलोक यादव को जिला जेल से कड़ी सुरक्षा के बीच फिरोजाबाद जेल शिफ्ट किया गया है। जेल अधीक्षक हरिओम शर्मा का मीडिया से कहना है कि प्रशासनिक आधार पर यह कार्रवाई की गई है। जिससे जेल में शांति व्यवस्था बनी रही। आलोक यादव को पहले भी फिरोजाबाद जेल भेजा गया था, उसके मुकदमे आगरा में विचाराधीन होने के कारण सुनवाई के लिए आगरा जिला जेल में रखा गया था।