आगरालीक्स …Agra News: वीडियो देखें आगरा में महिला की हत्या कर शव छत पर फेंकने वाले को पुलिस ने पकड़ा।
आगरा के सदर क्षेत्र की रहने वाली महिला ( 36) का मंगलवार सुबह छत पर शव मिला था, महिला की 18 साल पहले फर्रुखाबाद से शादी हुई थी लेकिन वह 10 साल से अपने पति से अलग अपने मायके में रह रही थी उसकी एक बेटी और बेटा है। सोमवार रात को महिला घर के बाहर अलाव पर ताप रही थी, वहां से ही गायब हो गई थी। ( Agra News: Man arrested for killing 36 year old woman in Agra )
पुलिस ने हत्यारोपी को किया अरेस्ट
एसीपी सदर के अनुसार, हत्याकांड के खुलाने के लिए तीन टीम लगाई गईं। सीसीटीवी के आधार पर राजेश को पकड़ लिया गया वह महिला को पहले से जानता था और वही उसे पड़ोस में स्थित दुकान की छत पर लेकर गया था वहां उसका महिला से विवाद हो गया। महिला के सिर में चोट लगने के बाद उसने महिला का गला दबाकर हत्या कर दी। पोस्टमार्टम में भी गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई है।हत्यारोपी राजेश को अरेस्ट कर लिया है।