आगरालीक्स…Agra News: आगरा में पकड़ा गया महाठगी करने वाला गैंग, ठगों ने फर्जी 47 वाहनों पर लोन ले लिया। पुलिस ने दो अरेस्ट किए।
आगरा सिकंदरा पुलिस ने जोनल पार्क से दीपक कुमार और राहुल कुशवाह को अरेस्ट किया है। इनके खिलाफ तीन साल पहले फाइनेंस कंपनी ने मुकदमा दर्ज कराया था, आरोप लगाए थे कि इन दोनों ने 47 वाहनों का लोन कराया। इस तरह फाइनेंस कंपनी से लोन के रूप में 34,47,306 रुपये ले लिए। जब लोन की रकम जमा नहीं हुई तो जांच की गई।
कोई वाहन नहीं और लोन ले लिया
जांच में सामने आया कि इन दोनों ने वाहनों के फर्जी दस्तावेज तैयार कराए जिन वाहनों पर लोन लिया ये वाहन कहीं थे ही नहीं। पुलिस पूछताछ कर रही है जिससे गैंग में शामिल अन्य लोगों को भी पकड़ा जा सके।