आगरालीक्स …..आगरा में युवक ने अपने साथ खींचे गर्ल फ्रेंड के पुराने फोटो और वीडियो उसके पति को भेज दिए। फोटो भेजने वाला युवक अरेस्ट।

आगरा के लोहामंडी की रहने वाली युवती की एक युवक से दोस्ती थी। दोस्ती होने के कारण युवक ने युवती के साथ फोटो खींच लिए, उसके साथ वीडियो भी बना लिया। युवती ने युवक से बात करना बंद कर दिया, युवक उसको फोटो और वीडियो के माध्यम ब्लैक मेल करने लगा लेकिन युवती इससे डरी नहीं।
शादी के बाद भी नहीं माना युवक
इसी बीच युवती की मथुरा के रहने वाले युवक से शादी हो गई। युवती अपनी ससुराल चली गई, युवक माना नहीं। युवती का आरोप है कि युवक ने उसे ब्लैकमेल करने के लिए युवती के पति के मोबाइल पर पुराने फोटो और वीडियो भेज दिया। इस पर युवती पर उसके पति को शक हो गया और मारना पीटना शुरू कर दिया। इससे परेशान होकर युवती अपने मायके आगरा आ गई।
युवक को भेजा जेल
युवती की शिकायत पर पुलिस ने फोटो और वीडियो को भेजने वाले युवक को अरेस्ट कर लिया। इंस्पेक्टर लोहामंडी त्रिलोकी सिंह के अनुसार पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी युवक को जेल भेज दिया है।