आगरालीक्स:…Agra News: …आगरा में वेलेंटाइन वीक में रात में युवक अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंच गया। युवक को कमरें में कर दिया बंद, रात भर युवक कमरे में बंद रहा।
आगरा के फतेहाबाद क्षेत्र में एक युवक अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए शुक्रवार रात को उसके घर पहुंच गया, वेलेंटाइन वीक में प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक की जानकारी युवती के परिजनों को हो गई। उन्होंने युवक को पकड़ लिया, रात होने के कारण युवक को कमरे में अंदर बंद कर बाहर से कुंडी लगा दी। युवक रात भर कमरे में ही बंद रहा। ( Agra News: Man caught with girlfriend in room in Agra)
युवक के परिजनों को बुलाया, कई घंटे चली वार्ता
युवती के परिजनों ने युवक के परिजनों को सूचना दे दी, युवक के परिजन भी सुबह युवती के घर पर पहुंच गए। बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों की भी भीड़ लग गई। इसके बाद गेट खोलकर युवक को बाहर निकाला गया। कई घंटे तक वार्ता चली, इसके बाद युवक अपने परिजनों के साथ चला गया। इस मामले में दोनों पक्षों में से किसी ने एक दूसरे पर कोई आरोप नहीं लगाए हैं और पुलिस में भी शिकायत नहीं की है।
प्रेमी के साथ युवक के पकड़े जाने पर कराई जा चुकी है शादी
फतेहाबाद क्षेत्र में ऐसे दो मामले सामने आए हैं जहां युवती से मिलने आए युवक को लोगों ने देख लिया। इसके बाद युवक और युवती की शादी कराने के बाद ही गांव से भेजा था। इस तरह के मामले अब तेजी से बढ़ने लगे हैं। वहीं, एक अन्य मामले विवाहिता प्रेमिका से मिलने आया युवक परिजनों को पता चलने पर सिंदूक में बंद हो गया था स्थानीय लोगों ने उसकी पिटाई लगाई थी। इसका वीडियो भी वायरल हुआ था।