आगरालीक्स…Agra News: आगरा में केबल डालने के लिए खोद कर छोड़े गए गड्ढे में गिरा युवक, सिर में चोट, पैर की हडडी टूटी।
आगरा के यमुना पार के इस्लामनगर के रहने वाले राजुददीन के घर पर पानी नहीं आ रहा था। उनके बेटे जावेद का मीडिया से कहना है कि पिता राजुददीन शुक्रवार शाम को पानी न आने की शिकायत करने के लिए जा रहे थे। घर के पास में टेलीकॉम कंपनी ने केबल डालने के लिए खोदाई की थी, गड्ढे को खुला छोड़ दिया था। अंधेरे में गड्ढा दिखाई नहीं दिया, केबल में पैर फंसने के बाद राजुददीन चार फीट गहरे गड्ढे में गिर गए। तेज आवाज सुनकर स्थानीय लोग आ गए उन्होंने राजुददीन को बाहर निकाला।
सिर और पैर में चोट
राजुददीन को अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनके सिर और पैर में चोट है। पार्षद का कहना है कि कहने के बाद भी टेलीकॉम कंपनी ने केबल डालने के लिए की गई खुदाई के लिए सुरक्षा मानकों का इंतजाम नहीं किया।