आगरालीक्स…आषाढ़ कृष्ण पक्ष इस बार कल से 13 दिन का।ज्योतिष शास्त्र के हिसाब से शुभ नहीं। दुर्घटनाएं, आपदा की आशंका। यह सावधानी बरतें।
आषाढ़ कृष्ण पक्ष अमावस्या, 15 नहीं 13 दिन का

श्री गुरु ज्योतिष शोध संस्थान एवं गुरु रत्न भंडार वाले ज्योतिषाचार्य पंडित हृदय रंजन शर्मा के मुताबिक आषाढ़ कृष्ण पक्ष पड़वा से आषाढ़ कृष्ण पक्ष अमावस्या तक यह पक्ष इस बार 15 की जगह केवल 13 दिन का पड़ रहा है, जो ज्योतिष शास्त्र के हिसाब से शुभ नहीं माना जाएगा।
23 जून से 05 जुलाई तक आपदाओँ की आशंका
अंग्रेजी तारीख के हिसाब से 23 जून से 05 जुलाई के बीच सत्ता परिवर्तन, उन्माद, युद्ध, दंगे , भूकंप की आशंका क्योंकि यह पक्ष 13 दिन का है, इसमें आंधी, तूफान भूकंप रेल सड़क दुर्घटनाएं चोरी चकारी आदि अहितकारी घटनाएं होने की प्रबल संभावनाएं रहेंगी।
लोगों को विशेष सावधानी से रहना चाहिए
बचने के उपाय-क्योंकि गोचर के हिसाब से सूर्य बुद्ध शुक्र का मिथुन राशि में संयोग अति शुभ है मेष राशि का मंगल शुभ माना जाएगा शनिदेव कुंभ राशि में शुभ माने जाएंगे तो ग्रह ही होने के कारण अतः व्यक्ति इन दिनों में अपने इष्ट देवी देवताओं की पूजा पाठ करें अपने गुरु मंत्र का जाप करें।
बाहर घूमने-फिरने से बचना भी जरूरी
इस अवधि में ज्यादा से ज्यादा यह प्रयास करें कि वह अपने घर पर ही रहे ज्यादा कहीं बाहर घूमने फिरने आने-जाने से बचे क्योंकि यह समय प्रलयकारी समय माना जा सकता है।