आगरालीक्स…आगरा में चोरी करने घर में घुसा चोर. अकेली सो रही महिला को देखकर बिगड़ गई नीयत….
आगरा के थाना एत्माद्दौला थाना क्षेत्र में रात को घर में चोरी करने घुसे चोर ने चोरी करने के बाद अकेली सो रही महिला को बुरी नीयत से दबोचने की कोशिश की लेकिन महिला ने किसी तरह शोर मचाकर और उसे लात मारकर हटाया. इस पर चोर वहां से भाग निकला. महिला के पति ने घटना की जानकारी पुलिस को दी है.

ये है मामला
मामला थाना एत्माद्दौला क्षेत्र का है. बुधवार तड़के करीब चार बजे यह घटना हुई. महिला ने बताया कि उसका पति सुबह चार बजे नवरात्र को लेकर मंदिर में पूजा करने के लिए चले गए. पति के जाने के बाद वह ताला लगाकर सोने के लिए चली गई. थोड़ी देर बाद छत के रास्ते एक चोर उनके घर में घुस आया. उसने अलमारी से दस हजार रुपये और मोबाइल निकाल लिया. इसके बाद चोर ने महिला को घर में अकेली सोते हुए देखा, इस पर उसकी नीयत बिगड़ गई. चोर ने महिला के साथ गलत हरकत करने का प्रयास किया लेकिन महिला नींद से जाग गई. चोर को सामने देख उसने शोर मचा दिया. उसने चोर के पेट में लात भी मारी जिसके बाद चोर वहां से भाग निकला.
महिला ने घटना की जानकारी अपने पति को घर वापस लौटने पर दी. पीड़िता ने बताया कि उसने इसकी जानकारी पुलिस कंट्रोल रूम पर दी. घटना की तहरीर दी गई है. थाना प्रभारी का कहना है कि मामले की जांच की जाएगी.