आगरालीक्स …Agra News: आगरा में प्रेमी के साथ आठ महीने से रह रही थी युवती, रात में पहुंच गया पति। पति को चाकुओं से गोदा, हालत गंभीर। ( Agra News: Man found wife with Boyfriend in Room in Agra#Agra)
आगरा के कोतवाली क्षेत्र के रहने वाले युवक की पत्नी आठ महीने पहले चली गई थी, युवक पत्नी की तलाश में जुटा था लेकिन उसकी पत्नी का कहीं कोई पता नहीं चला। बुधवार को उसे जानकारी मिली कि उसकी पत्नी कोतवाली के ही माल का बाजार क्षेत्र में रह रही है।
रात में पहुंचा युवक, प्रेमी के साथ मिली पत्नी
बुधवार रात को युवक माल का बाजार पहुंच गया, उसे जिस जगह पर पत्नी के रहने की बात पता चली थी वहां पहुंचा तो होश उड़ गए। युवक की पत्नी कमरे में प्रेमी के साथ मिली, युवक अपनी पत्नी को प्रेमी के साथ देखकर आग बबूला हो गया। युवक की पत्नी ने अपने परिजनों को भी फोन कर बुला लिया।
चाकुओं से किए वार, एसएन में भर्ती
युवक और उसकी पत्नी के बीच विवाद होने लगा। आरोप है कि युवक की पत्नी के प्रेमी और उसके परिजनों ने चाकुओं से हमला कर दिया, उसके पेट में कई चाकू मारे। जान बचाने के लिए वह बाहर की तरफ भागा और स्थानीय लोगों की मदद से कोतवाली पहुंचा। पुलिस ने युवक को एसएन में भर्ती कराया है।