आगरालीक्स …Agra News: आगरा में फर्जी शस्त्र लाइसेंस और अवैध हथियार मामले में रिटायर्ट असलहा बाबू संजय कपूर को राहत, अरेस्ट करने पर रोक। ( Agra News: Police not arrest Retire Clerk Sanjay Kapoor in Fake Weapon Licence case during police investigation#Agra)
आगरा में 24 मई को एसटीएफ आगरा यूनिट के इंस्पेक्टर यतींद्र शर्मा ने नाई की मंडी थाने में धोखाधड़ी आम्र्स एक्ट की धाराओं में कलक्ट्रेट में तैनात रहे रिटायर्ड असलहा बाबू संजय कपूर के साथ ही मोहम्मद जैद खान, नेशनल शूटर मोहम्मद अरशद खान, राजेश कुमार बघेल, भूपेंद्र सारस्वत, शिव कुमार सारस्वत, शोभित चतुर्वेदी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। 10 महीने तक चली एसटीएफ की जांच में शस्त्र लाइसेंस जारी करने में जन्म तिथि में गड़बड़ी, गलत तथ्य सहित अन्य गड़बड़ी सामने आईं थी। मुकदमा दर्ज होने के बाद एसटीएफ के इंस्पेक्टर हाकिम सिंह को विवेचना सौंपी गई है।
90 दिन में विवेचना होगी पूरी, पुलिस नहीं करेगी अरेस्ट
इस मामले में कमला नगर के रहने वाले रिटायर्ड असलहा बाबू संजय कपूर ने मुकदमा खारिज, अरेस्ट करने पर रोक के लिए हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। उनकी याचिका पर सुनवाई के बाद हाईकोर्ट ने जांच अधिकारी को 90 दिन में जांच पूरी करने का समय दिया है और जांच के दौरान पुलिस रिटायर्ड असलहा बाबू संजय कपूर को अरेस्ट नहीं कर सकेगी।