आगरालीक्स ….आगरा में युवक ने अपनी गर्ल फ्रेंड और उसकी सहेली की मदद से पत्नी की बेरहमी से घर में हत्या की थी, पांच महीने पहले शादी हुई थी, पुलिस ने युवक, उनकी गर्ल फ्रेंड और सहेली सहित तीनों को जेल भेजा । खून से सने कपड़े, चाकू बरामद कर लिया है।

आगरा के नगला हवेली निवासी उपेंद्र ने पत्नी 25 साल की प्रीति की रविवार को हत्या कर दी थी। पुलिस ने उपेंद्र को अरेस्ट कर लिया था, पूछताछ में सनसनी खेज वारदात में उपेंद्र के साथ उसकी प्रेमिका न्यू आगरा की रहने वाली मोनिका और उसकी सहेली पल्लवी का भी नाम आया। पूछताछ करने पर पूरा मामला खुल गया।
तीनों ने मिलकर की थी हत्या
सीओ हरीपर्वत एएसपी सत्य नारायण का मीडिया से कहना है कि नगला हवेली निवासी उपेंद्र की लोहकरेरा, सिकंदरा निवासी प्रीति से 11 दिसंबर 2021 को शादी हुई थी लेकिन उपेंद्र टेक्साइटल में डिप्लोमा कर चुकी मोनिका से सात साल से प्यार करता था। प्रीति की हत्या की प्लानिंग 15 दिन पहले कर ली थी। घटना वाली रात उपेंद्र ने मोनिका और पल्लवी को घर पर बुला लिया। रात में तीनों ने मिलकर प्रीति की हत्या कर दी, इस मामले में पुलिस ने तीनों को जेल भेज दिया है।