आगरालीक्स…Agra News: शर्मनाक आगरा में कब्रिस्तान में बुजुर्ग मां को मुर्दों के बीच में छोड़कर चले गए बेटे।
आगरा के न्यू आगरा के कर्बला में कब्रिस्तान है। शनिवार को महिला को उसके बेटे कब्रिस्तान में छोड़कर चले गए।
स्थानीय लोगों की सूचना से पुलिस कब्रिस्तान पहुंची। महिला ने अपना नाम रज्जो देवी निवासी बुबरारी मथुरा बताया। उनका कहना है कि उनके दो बेटे हैं, बीमार होने के कारण एंबुलेंस से लेकर आए थे और यहां कब्रिस्तान में छोड़ कर चले गए हैं। पुलिस ने बुजुर्ग महिला को एसएन में भर्ती कराया गया है। पुलिस जांच में जुटी हुई है।