आगरालीक्स …Agra News: आगरा में गर्भवती प्रेमिका सहित दो युवतियों को कैंट स्टेशन पर छोड़कर चले गए उनके ब्वाय फ्रेंड, मोबाइल पर मिस्ड कॉल से हुई थी दोस्ती। ( Agra News: Man left Pregnant girl friend on Agra Cantt Station#Agra)
महोबा की रहने वाली महिला का कहना है कि उसके मोबाइल पर एक साल पहले अनजान नंबर से कॉल आई, उसने बात नहीं की। इसके बाद लगातार कॉल आने पर उसने बात करना शुरू कर दिया। मोबाइल पर बात करते करते दोस्ती हो गई। युवक ने खुद को आगरा के शमसाबाद का रहने बाला बताया। युवती से शादी करने की बात कहकर युवक उसे 28 फरवरी को महोबा से अपने साथ गुजरात ले गया वहां तीन महीने तक किराए के कमरे में रहे। इस दौरान वह गर्भवती हो गई तो उसे दवा देकर गर्भपात करा दिया। इसके बाद उसे राजस्थान के मेहंदीपुर ले आया यहां उसके साथ रहने लगा। वह गर्भवती हो गई।
कैंट स्टेशन पर छोड़कर चला गया
गर्भवती प्रेमिका को 18 दिन पहले युवक अपने साथ आगरा लेकर आया। आगरा कैंट स्टेशन पर उसका चचेरा भाई मिला उसके साथ कानपुर की एक युवती थी। दोनों ने कहा कि वे होटल में कमरा देखने जा रहे हैं। दोनों युवतियों को आगरा कैंट स्टेशन पर छोड़कर चले गए इसके बाद वापस नहीं लौटे। युवती 18 दिन से उनका इंतजार कर रहीं हैं, युवती शमसाबाद में युवक के गांव पहुंची आरोप है कि युवक के परिजनों ने उन्हें भगा दिया।