आगरालीक्स…Agra News: आगरा में स्कूल से लौटी छात्रा ने कुछ देर बाद अपने कमरे में की सुसाइड़, गेट तोड़कर शव बाहर निकाला। ( Agra News: 11th standard girl student found dead in house#Agra)
पुलिस के अनुसार, आगरा के सदर क्षेत्र की शिवाकुंज कॉलोनी की रहने वाली मोहिनी 11 वीं की छात्रा थी उसके माता पिता की मौत हो चुकी है। वह अपनी बहन नेहा और जीजा सुमित के साथ उनके घर पर रह रही थी। मोहिनी सुबह स्कूल गई थी और 11 बजे स्कूल से वापस आ गई।
बहन बच्चों को लेने गई, कमरे में मिला शव
नेहा अपने बच्चों को स्कूल से लेने के लिए चली गई, मोहिनी घर पर अकेली थी। नेहा स्कूल से बच्चों को लेकर आई तो मोहिनी के कमरे का दरवाजा बंद था कई आवाज देने पर भी कमरा नहीं खुला तो शोर मचा दिया। स्थानीय लोग आ गए, पुलिस को सूचना दी गई। इसके बाद दरवाजा तोड़ा गया तो कमरे में मोहिनी पंखे के कुंडे से बंधे फंदे से लटकी हुई थी डॉक्टर के पास लेकर गए तब तक मौत हो चुकी थी। पुलिस सुसाइड के कारणों की जांच कर रही है।