आगरालीक्स…Agra News: आगरा में योग दिवस पर कल रिकॉर्ड बनेगा, एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में पांच हजार लोग योग करेंगे। आंबेडकर विवि में सूर्य नमस्कार का रिकार्ड बनाया जाएगा। जानें कहां कितने बजे कार्यक्रम।
21 जून यानी शनिवार को 11वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस है। योग दिवस के अवसर पर
एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, सुबह छह बजे पर्यटन एवं संस्कृति विभाग, जनपद प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह योग दिवस का शुभारंभ करेंगे। स्टेडियम में पांच हजार से अधिक लोग एक साथ योग करेंगे।
विश्वविद्यालय में सूर्य नमस्कार का बनेगा रिकार्ड
विश्वविद्यालय के पालीवाल परिसर, खंदारी और छलेसर परिसर में योग दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके साथ ही कालेजों में भी कार्यक्रम होंगे, सुबह छह बजे कार्यक्रम शुरू हो जाएगा और आठ बजे एक साथ सूर्य नमस्कार किया जाएगा इसके वीडियो और फोटो आनलाइन अपलोड किए जाएंगे।
पार्क से लेकर कॉलोनियों में योग
इसके साथ ही पार्क और कॉलोनियों में भी योग किया जाएगा, सुबह छह बजे से शहर में जगह जगह योग के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।