आगरालीक्स..आगरा में सनसनीखेज वारदात, बीच सड़क पर युवक ने युवती को मारी गोली, फिर खुद को कर लिया शूट. पुलिस जांच में जुटी
आगरा में सनसनीखेज वारदात सामने आई है. थाना सदर के रोहता क्षेत्र में एक युवक ने बीच सड़क पर युवती को गोली मार दी और फिर इसके बाद खुद को शूट कर लिया. युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि युवती की हालत गंभीर बताई जा रही है. उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई. जांच की जा रही है.
मृतक युवक की पहचान अरुण कुमार के नाम से हुई है जो कि इटौरा मलपुरा का रहने वाला था और सैंया टोल पर काम करता था. अभी तक मिली जानकारी के अनुसार युवती उससे मिलने एक कॉलोनी में आई थी और उसके साथ उसकी एक सहेली भी थी. इसी दौरान युवक ने बीच सड़क पर युवती को गोली मार दी और इसके बाद खुद को भी गोली मार ली. युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि युवती गंभीर रूप से घायल है. युवती एक फौजी की बेटी बताई गई है और उसका इलाज सैनिक अस्पताल में चल रहा है.
पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचा
घटना की सूचना पर पुलिस में खलबली मच गई. एसीपी और एडीसीपी समेत भारी पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गया. घटनास्थल को सील कर दिया गया है. फोरेंसिक टीम भी साक्ष्य जुटा रही हे. पुलिस मामले की जांच कर रही है और दोनों के बीच संबंध भी पता कर रही है.