आगरालीक्स …Agra News: आगरा में लिव इन रिलेशनशिप में स्पा सेंटर संचालक के साथ रह रही युवती को कार से फेंका, भर्ती। ( Agra News: Man throw woman from Car living with live in relationship#Agra)
आगरा के डौकी क्षेत्र में शनिवार दोपहर दो बजे पूठा झील चौराहे के पास एक कार से महिला और पुरुष की तेज तेज आवाज आ रही थी, दोनों के बीच मारपीट के बाद कार की स्पीड कम हुई और युवती को सड़क पर फेंक कर कार सवार भाग गया। स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई, लोगों ने समझा कि युवती को दौरा पड़ा है, महिलाओं ने युवती को संभाला और अस्पताल में भर्ती कराया।
लिव इन रिलेशनशिप में रह रही युवती
पुलिस पूछताछ में युवती ने बताया कि वह औरैया की रहने वाली है और भगवान टॉकीज क्षेत्र के स्पा सेंटर संचालक के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रही थी, उसे रामबाग में किराए पर स्पा सेंटर संचालक ने मकान दिलवाया था। उसे अपनी पत्नी की तरह से ही रख रहा था, युवती स्पा सेंटर संचालक के साथ उसके घर पर डौकी में रहना चाहती है इसके लिए दो दिन पहले भी वह डौकी आई थी और दोनों के बीच विवाद हुआ था। पुलिस का कहना है कि युवती की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।