आगरालीक्स …Agra News: आगरा में एक साल पहले खुली मेडिकल और इंजीनियरिंग की तैयारी कराने वाली कोचिंग में हंगामा, कोचिंग को बंद कर दूसरी कोचिंग में छात्रों को शिफ्ट करने की जानकारी होने पर भड़के छात्र और अभिभावक, थाना न्यू आगरा में दी तहरीर। ( Agra News: Students ruckus in Coaching center in Agra#Agra )
आगरा में भगवान टॉकीज से खंदारी चौराहे के सर्विस रोड पर एक साल पहले अनअकैडमी सेंटर की फ्रेंचाइजी खोली गई थी। इसमें नीट और जेईई की तैयारी के लिए बड़ी संख्या में छात्रों ने एडमिशन लिया। पिछले तीन दिन से कोचिंग बंद चल रही थी, छात्रों को बताया गया कि डीएम के आदेश पर छुटटी है।
कोचिंग दूसरी कोचिंग में मर्ज करने पर भड़के छात्र
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, शनिवार को छात्र कोचिंग में पहुंचे तो वहां एक कर्मचारी मिला उसने छात्रों को बताया कि कल से यह सेंटर बंद हो रहा है और छात्रों को दूसरी कोचिंग में पढ़ाया जाएगा, कोचिंग को दूसरी कोचिंग में मर्ज कर दिया गया है। इसकी जानकारी होने पर छात्रों के अभिभावक भी आ गए, उन्होंने हंगामा किया। पुलिस भी आ गई।
शिक्षक भी पहुंच गए लेकिन संचालकों से पुलिस का भी कोई संपर्क नहीं हो सका। थाना न्यू आगरा के प्रभारी इंस्पेक्टर राजीव त्यागी का कहना है कि छात्रों और अभिभावकों की तरफ से तहरीर दी गई है।