आगरालीक्स…आगरा में 2526 अनजानों की अस्थि विसर्जन के लिए श्री क्षेत्र बजाजा कमेटी के साथ कई सामाजिक संगठन आए साथ. महिला संगठनों ने भी निभाई सहभागिता…
आगरा में श्री क्षेत्र बाजाजा कमेटी द्वारा होने वाले अस्थि विसर्जन कार्यक्रम के लिए शहर के सभी सामाजिक संगठनों के साथ बैठक नवीन सत्संग हॉल, विद्युत मोक्ष धाम पर रखी गई. इसमें बहुत से सामाजिक संगठनों के साथ-साथ कुछ महिला संगठनों ने भी सहभागिता निभाई. भारत विकास परिषद से केशव दत्त गुप्ता, टीटू गोयल, अग्रवाल संगठन कमला नगर के अध्यक्ष रविंद्र कुमार अग्रवाल, श्याम भोजवानी, हेमंत भोजवानी, माथुर वैश्य हरियाली संगठन से दीपिका प्रवीण गुप्ता, बबीता पाठक, हेल्प आगरा गौतम सेठ आदि आदि ने अपने विचार रखें और कमेटी के पुण्य कार्य के लिए बहुत प्रशंसा की.
श्री क्षेत्र बजाजा कमेटी द्वारा अज्ञात व असहाय मृतकों का दाह संस्कार करके उनकी अस्थियों को सुरक्षित व व्यवस्थित रखते हुए उनकी आत्म-शांति हेतु उनको पवित्र गंगा नदी में विसर्जन करने का अनूठा सेवा प्रकल्प विगत 28 वर्षों से निरंतर जारी है। इस बार 25 अगस्त को नवम अस्थि विसर्जन यात्रा निकलेगी। 2526 मृतकों के अस्थि-फूलों को विधि विधान से हड़ गंगा में प्रवाहित किया जाएगा.