आगरालीक्स…शहर में आपको हर जगह जाम मिल जाएगा. 15 मिनट के सफर में 30 मिनट लग रहा है. आगरा में जाम से बचना है तो मैपल्स एप करें डाउनलोड. हर जगह की मिलेगी जानकारी…
जाम शहर की सबसे बड़ी समस्या बनता जा रहा है. हाइवे हो या फिर एमजी रोड, मुख्य मार्ग हों या फिर बाजार..जाम हर ओर आपको मिल ही जाएगा. 15 मिनट के सफर में लोगों को 30 मिनट तक लग रहे हैं. अगर कहीं लंबा जाना हो तो अधिकतर समय आपका जाम में ही गुजरेगा. शाम होने के बाद जाम की स्थिति और ज्यादा विकट हो रही है. लेकिन आगरा की ट्रैफिक पुलिस ने ऐसी व्यवस्था की है कि अगर आप इस सुविधा का उपयोग करेंगे तो आपको शहर में कहां—कहां जाम लगा हुआ है और कहां—कहां रूट डायवर्ट हैं, इसकी पूरी जानकारी आसानी से मिल जाएगी.

मैपल्स एप से मिलेगी सटीक जानकारी
पुलिस लाइन में शुक्रवार को यातायात पुलिस द्वारा मैप माई इंडिया टीम के सदस्यों के सहयोग से एक कार्यशाला आयोजित की गई जो कि मैपल्स एप पर थी. इसका शुभारंभ एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने किया. टीम ने इस दौरान मैपल्स एप के बारे में पूरी जानकारी देते हुए बताया कि किस तरह यह एप मोबाइल पर डाउनलोड करने के बाद शहर की हर स्थिति से लोगों को अवगत कराएगा. कहां जाम लगा हुआ है और कहां रूट डायवर्जन है, इसकी सटीक स्थिति इस एप पर आसानी से मिल जाएगी.
ये मिलेंगे लाभ
मैपल्स एप के माध्यम से वाहन चालक यातायात सुरक्षा से संबंधित चेतावनी जैसे जुलूस, विरोध प्रदर्शन, वीआईपी के शहर में आने पर रूट डायवर्जन, सड़क बंद आदि के बारे में जानकारी पा सकते हैं.
शहर के ब्लैक स्पॉट, खतरनाक मोड़, दुर्घटना संभावित क्षेत्र की भी जानकारी मैप पर मिलेगी.
एप में गंतव्य तक पहुंचने का अनुमानित समय, उससे दूरी व वैकल्पिक मार्ग देखने की भी सुविधा होगी.
इसके अलावा गति, पार्किंग स्थल, जलभराव, सड़क की कंडीशन व खतरा, यातायात संकेतों की विफलता, दुर्घटना आदि की रिपोर्ट ककी सुविधा होगी.
इमरजेंसी सेवाओं के लिए घटनास्थल व गंतव्य तक पहुंचने के लिए घटनास्थल की ट्रैकिंग एवं मार्ग विकल्प की सुविध भी है.
यातायात एवं सुरक्षा संबंधी सुझाव भी यहां दे सकते हैं.
एंबुलेंस की लाइव लोकेशन भी शेयर की जा सकती हे.
एप का प्रयोग करने वाले फीडबैक भी दे सकते हैं.